Betul By Election : सांझवीर टाईम्स का एक्जिट पोल: बैतूल और आठनेर नगरीय निकाय चुनाव में भाजपा को मिलेगी जीत

Betul By Election :  बैतूल। बैतूल जिले में नगर पालिका बैतूल के गांधी वार्ड एवं आठनेर के वार्ड क्रमांक 10 में पार्षद पद के लिए हुए उप चुनाव में भाजपा को बड़ी जीत मिलने की संभावना जताई जा रही है। बैतूल जिले के प्रमुख सांध्य दैनिक सांझवीर टाइम्स के द्वारा कराए गए एग्जिट पोल में दोनों ही निकायों में भाजपा जीत रही है।

बैतूल के गांधी वार्ड उपचुनाव में भाजपा को 500 से अधिक मतों से जीत मिलने का दावा किया गया है। सांझवीर टाईम्स के गांधी वार्ड के एग्जिट पोल पर नजर दौडाएं तो भाजपा प्रत्याशी वरूण धोटे हर मोर्चे पर कांग्रेस प्रत्याशी मनोज शर्मा पर भारी पड़ते दिखाई दे रहा है। हमारे एग्जिट पोल पर यकीन करें तो भाजपा प्रत्याशी को गांधी वार्ड से लगभग 65 प्रतिशत वोट मिलते दिखाई दे रहे हैं। कांग्रेस यहां काफी पिछड़ी दिखाई दे रही है, उसे केवल 29.2 प्रतिशत वोट मिलने के आसार है।

निर्दलीय सोनू उइके को महज 5.6 प्रतिशत वोट मिल सकते हैं। यदि इसका आंकड़ा निकाला जाए तो भाजपा गांधी वार्ड से लगभग 590 वोटों से जीत हासिल कर सकती है। निकटतम कांग्रेस प्रत्याशी को लगभग 476 के लगभग मत हासिल हो सकते हैं। यदि निर्दलीय की बात करें तो उसे 91 वोट मिलते दिखाई दे रहे हैं।

पिछली मर्तबा गांधी वार्ड में कांग्रेस प्रत्याशी राजकुमार यादव ने भाजपा प्रत्याशी रहे वरूण धोटे को करीबी मुकाबले में 22 मतों से पराजित किया था। हालांकि कांग्रेस पार्षद के निधन के बाद यहां पर चुनाव हो रहे हैं। इसी वजह कांग्रेसी भी यहां पर जीत के दांवे कर रहे हैं, लेकिन बढ़त की बात पर न सिर्फ कांग्रेस बल्कि भाजपा में भी तरह-तरह की चर्चाएं चल रही हैं। यह भी होगा कि गुरुवार को सांझवीर टाईम्स अपना एग्जिट पोल पाठकों के बीच रखे तो इसे नकारा भी जा सकता है, लेकिन हमने आम लोगों के बीच पहुंचकर सटीक नतीजे निकालने का महज प्रयास किया है, न कि कोई दांवा।

आठनेर में कायम रहेगा भाजपा का राज

बैतूल की तरह आठनेर में भी भाजपा-कांग्रेस की प्रतिष्ठा दांव पर लगी थी। सांझवीर के एग्जिट पोल में स्पष्ट हो गया है कि दिवंगत भाजपा पार्षद मिथुन के निधन के बाद रिक्त हुई इस सीट पर पार्टी का कब्जा बरकरार रहेगा। एग्जिट पोल के मुताबिक आठनेर के 10 नंबर वार्ड में भाजपा प्रत्याशी मनोज तुमाने अपने निकटतम कांग्रेस प्रत्याशी किरण सावरकर को करीबी मुकाबले में लगभग 42 वोटों से पराजित कर सकती है। यहां कुल 531 में से 367 मतदाताओं ने वोट डाले थे।

भाजपा को यहां 46.6 प्रतिशत यानी लगभग 171 वोट और कांग्रेस को लगभग 35.4 प्रतिशत यानी 129 वोट मिलने की संभावना जताई जा रही है। एक निर्दलीय प्रत्याशी भी 19 प्रतिशत यानी लगभग 69 वोट ले सकता है। लिहाजा भाजपा करीब 42 से अधिक वोटों से चुनाव में जीत हासिल करते दिखाई दे रही है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button