Crime News : रिलायंस ट्रेंड में चोरी का प्रयास, पुलिस को देखकर फरार हुआ चोर

माैके पर मिले अमेरिकन बैग में छेनी, हथौड़ी, पाना, पिंचिस रखा था

Crime News : बैतूल। रिलायंस ट्रेंड शोरूम की दीवार तोड़कर चोरी करने का प्रयास किया गया। यह घटना मध्यप्रदेश के बैतूल जिले के मुलताई में बीती रात घटित हुई है। नगर में लगातार बढ़ती चोरियों के बाद पुलिस की बढ़ती सक्रियता से शुक्रवार रात मुलताई नगर में एक बड़ी चोरी की घटना टल गई। वहीं एक व्यक्ति जो अपनी दुकान खुली छोड़कर चला गया था उसे बुलाकर दुकान बंद करवाई गई, अन्यथा यहां भी चोरी हो सकती थी।

मुलताई थाना प्रभारी राजेश सातनकर ने बताया कि बैतूल मे बढ़ती चोरी की घटनाओं को रोकने के लिए लगातार पुलिस गस्त कर रही है। शुक्रवार रात पुलिस के जवान गस्त कर रहे थे की तभी अचानक बैतूल रोड पर एक अज्ञात व्यक्ति रिलायंस ट्रेंड की दीवार को तोड़ने का प्रयास कर रहा था। पुलिस का सायरन सुनकर वह मौके से फरार हो गया। हालांकि पुलिस ने उसका पीछा किया लेकिन वह हाथ नहीं आया। दीवार के पास मिले एक अमेरिकन बैग में छेनी, हथौड़ी, पाना, पिंचिस आदि रखा हुआ था। जिसे पुलिस ने जप्त कर थाना ले आई। पुलिस द्वारा लगातार की जा रही गस्त के कारण शहर में फिलहाल चोरी की घटनाएं रुक गई है।

पुलिस सतर्कता के साथ चोरों की तलाश भी कर रही है। वहीं शुक्रवार रात गस्त के दौरान ही एक दुकान का शटर कुछ खुला हुआ दिखाई दिया। पुलिस ने पास जाकर देखा और आसपास ढूंढा तो कोई दिखाई नहीं दिया। दुकान मालिक को दुकान पर लिखे नंबर पर फोन कर बुलाया गया। जिसके बाद उसने बताया कि वह जल्दी-जल्दी में शटर गिराकर उसे बंद करना भूल गया था। पुलिस ने उसे बुलाकर उसकी दुकान का शटर बंद करवाया। अन्यथा यहा भी खुली शटर देख कर कोई हाथ साफ कर लेता।

रात्रि गस्त के दौरान एसआई नीरज खरे, आरक्षक हरिओम, आरक्षक चंद्रकांत, आरक्षक विवेक, नगर रक्षा समिति से उमेश सुपटकर, महेश वाईकर और आकाश मोहबे की महत्वपूर्ण भूमिका रही।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button