VHP NEWS: विश्व हिंदू परिषद बजरंग दल ने किया राहुल गांधी का पुतला दहन

विशेष वर्ग को खुश करने के लिए हिंदू समाज पर आपत्तिजनक टिप्पणी का आरोप

बैतूल। विश्व हिंदू परिषद बजरंग दल के कार्यकर्ताओं ने मंगलवार 2 जुलाई को शिवाजी चौक पर कांग्रेस नेता राहुल गांधी का पुतला दहन किया। यह विरोध प्रदर्शन राहुल गांधी द्वारा संसद में हिंदू समाज के खिलाफ की गई आपत्तिजनक टिप्पणी के खिलाफ था। उन्होंने हिंदू समाज पर हिंसा फैलाने का आरोप लगाया था, जो बजरंग दल और विश्व हिंदू परिषद को अस्वीकार्य लगा।

प्रांत गौ रक्षा प्रमुख कृष्णकांत गावंडे के नेतृत्व में आयोजित इस प्रदर्शन में जिला मंत्री राजेश प्रजापति, जिला सह मंत्री राजू ठाकुर, जिला धर्म प्रसार श्याम राठौर, जिला संयोजक दुर्गेश भारती, जिला समरसता प्रमुख सुरेश रावत, जिला सुरक्षा प्रमुख सतनाम सिंह, प्रखंड संयोजक दुर्गेश ठाकुर, गौ रक्षा प्रमुख अजय डिगरसे, विद्यार्थी प्रमुख गौरव राने, सह गौ रक्षा प्रमुख विकास उइके, विक्रम सिंह चौहान, श्री भारती, विवेक, दुर्गेश, हिमांशु, रिंकू सोनी, भवानी गावंडे, राहुल, निहाल, निलेश ज्ञानीराम, अजय, दिलीप सहित अनेक कार्यकर्ता उपस्थित थे। कार्यकर्ताओं ने राहुल गांधी की टिप्पणी को हिंदू समाज के खिलाफ अपमानजनक और राजनीतिक चमकाने की कोशिश बताया। इस प्रदर्शन के दौरान कार्यकर्ताओं ने नारेबाजी करते हुए राहुल गांधी के पुतले को आग लगाई और उनके खिलाफ अपना आक्रोश व्यक्त किया। कृष्णकांत गावंडे ने कहा, राहुल गांधी ने विशेष वर्ग को खुश करने के लिए हिंदू समाज पर आपत्तिजनक टिप्पणी की है। हम इसे बर्दाश्त नहीं करेंगे और हर स्तर पर इसका विरोध करेंगे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button