अंतरराष्ट्रीय योग दिवस की तैयारियों में जुटा आयुष विभाग।

जनप्रतिनिधियों को दिया योग दिवस पूर्वाभ्यास का आमंत्रण।

बैतूल। अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के सफल आयोजन को लेकर आयुष विभाग ने तैयारियां तेज कर दी हैं। रविवार को जिला आयुष अधिकारी डॉ. योगेश चौकीकर के निर्देशन में विभागीय अधिकारियों ने जनप्रतिनिधियों से मुलाकात कर योग दिवस के पूर्वाभ्यास एवं आयोजन की जानकारी दी तथा उन्हें कार्यक्रम में शामिल होने के लिए आमंत्रित किया।

आयुष विभाग के प्रतिनिधिमंडल ने नगर पालिका उपाध्यक्ष महेश राठौर, पार्षद वर्षा बारस्कार, तरुण भैया एवं बंडू भैया से सौजन्य भेंट कर अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के पूर्वाभ्यास की रूपरेखा से अवगत कराया। इस दौरान योग को जन-जन तक पहुंचाने और आयोजन को सफल बनाने पर चर्चा की गई।

सौजन्य भेंट के दौरान प्रभारी जिला आयुष अधिकारी डॉ. योगेश चौकीकर, आयुर्वेद कम्पाउंडर प्रदीप सिंह भारद्वाज एवं कमलेश चौकीकर उपस्थित रहे। आयुष विभाग ने जनप्रतिनिधियों से योग दिवस कार्यक्रम में सहभागिता का आग्रह करते हुए अधिक से अधिक लोगों को जोड़ने की अपील की।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button