Video: बैतूल के पत्रकार गगनदीप खेरे को नई दिल्ली में मानद डॉक्टरेट की उपाधि, तीन दशक की पत्रकारिता को मिला सम्मान

बैतूल। वरिष्ठ पत्रकार गगनदीप खेरे को नई दिल्ली में मानद डॉक्टरेट की उपाधि से सम्मानित किया गया। पत्रकारिता के क्षेत्र में तीन दशक से सक्रिय खेरे को यह सम्मान पत्रकारिता, समाज कल्याण, शांति और सामुदायिक विकास में उनके योगदान के लिए प्रदान किया गया। प्रेस्टीज प्रेस अवार्ड काउंसिल, नई दिल्ली की ओर से 24 अक्टूबर को रेडिसन ब्लू होटल स्थित मैपल गोल्ड बैंक्वेट हॉल में आयोजित समारोह में गगनदीप खेरे को मानद डॉक्टरेट की उपाधि प्रदान की गई।

मथुरा के महंत प्रशांत गिरी महाराज, काउंसिल के अध्यक्ष सौरभ वशिष्ठ और आईटीबीपी के सेवानिवृत्त कमांडेंट ओमप्रकाश यादव ने उन्हें सम्मानित किया।गगनदीप खेरे की उपलब्धियों पर लिखा गया लेख वायरल होने के बाद उनकी पत्रकारिता का सफर चर्चा में आया। इसके बाद प्रेस्टीज प्रेस अवार्ड काउंसिल के सदस्यों ने उनसे संपर्क किया और उनके योगदान को देखते हुए सम्मान के लिए चयन किया।गगनदीप खेरे ने बैतूल और भोपाल से प्रकाशित कई साप्ताहिक एवं दैनिक समाचार पत्रों में संवाददाता के रूप में काम किया। इसके बाद उन्होंने स्वयं साप्ताहिक समाचार पत्र शुरू किया। समाचार पत्र के संचालन के दौरान उन्होंने कंपोजिंग से लेकर मशीन चलाने तक की जिम्मेदारी निभाई। बाद में उन्होंने समाचार पत्र को दैनिक स्वरूप दिया। वर्तमान में इसके बैतूल और भोपाल से दो संस्करण प्रकाशित होते हैं। वे ताप्ती समन्वय यूट्यूब चैनल के संपादक भी हैं। गगनदीप खेरे मध्यप्रदेश शासन के जनसंपर्क संचालनालय से राज्य स्तरीय अधिमान्य पत्रकार हैं। इसके साथ ही वे बैतूल जिला संपादक एवं प्रकाशक संघ के जिला अध्यक्ष और अखिल भारतीय श्री पटवा वैश्य महासभा के प्रदेश मीडिया प्रभारी की जिम्मेदारी भी निभा रहे हैं। इस उपलब्धि पर गगनदीप खेरे ने सम्मान का श्रेय अपने परिवार, स्टाफ, मित्रों और सहयोगियों को दिया। उन्होंने कहा कि यह सम्मान सभी के सामूहिक प्रयासों का परिणाम है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button