Ashutosh Rajput honored by the scientists of Aero Research Center: आशुतोष राजपूत का एयरो अनुसंधान केंद्र के वैज्ञानिकों ने किया सम्मान

बैतूल। जिले के प्रतिभावान छात्र आशुतोष राजपूत को भारतीय एयरो अनुसंधान केंद्र के वैज्ञानिकों द्वारा विशेष रूप से सम्मानित किया गया। आशुतोष को यह सम्मान उनके द्वारा विकसित किए गए पोर्टेबल इनवर्टर के लिए प्रदान किया गया है।

उल्लेखनीय है कि आशुतोष राजपूत करणी सेना जिला अध्यक्ष विजय सिंह राजपूत के छोटे भाई जगदीश सिंह राजपूत के पुत्र है। आशुतोष की इस सफलता को लेकर करणी सेना परिवार और सामाजिक संगठनों में भी हर्ष व्याप्त है। विजय सिंह राजपूत ने इसे पूरे जिले के लिए सम्मान की बात बताते हुए कहा कि युवा प्रतिभाएं अगर इसी तरह मेहनत करें तो बैतूल आने वाले समय में विज्ञान और अनुसंधान के क्षेत्र में नई ऊंचाइयों को छू सकता है। आशुतोष के सम्मानित होने की खबर मिलते ही परिवार, मित्रों, शिक्षकों और सामाजिकजनों ने बधाई दी और उनके उज्जवल भविष्य की कामना की।




