betul closed: सर्व आदिवासी समाज कल निकालेगा आक्रोश रैली, व्यापारियों से की प्रतिष्ठान बंद करने की अपील

बैतूल। सर्व आदिवासी समाज के आव्हान पर आज 16 फरवरी को बैतूल बंद का आव्हान किया गया है। आदिवासी समाज द्वारा सुबह 11 बजे शहर में विशाल रैली निकालकर व्यापारियों से अपने-अपने प्रतिष्ठान बंद रखने की अपील की जाएगी। आदिवासी समाज का कहना है कि विगत कुछ दिनों से आदिवासी समाज पर लगातार मारपीट, अत्याचार की घटना हो रही है। इन घटनाओं के विरोध में आदिवासी समाज द्वारा बैतूल बंद किया जा रहा है। उन्होंने समस्त व्यापारियों से अपने-अपने प्रतिष्ठान बंद रखकर बैतूल बंद को सफल बनाने की अपील की है। शहर की आम जनता से भी सहयोग का आग्रह किया। सर्व आदिवासी समाज के वरिष्ठ पदाधिकारियों ने बताया कि आदिवासी समाज के युवकों से बर्बरता पूर्वक पिटाई के विरोध में बैतूल बंद किया जा रहा है। संगठन का कहना है कि शहर में कानून व्यवस्था ध्वस्त हो गई है। गुंडे प्रवृत्ति के लोग बेकाबू होकर आदिवासियों पर अत्याचार कर रहे हैं। ऐसे लोगों पर कड़ी कार्रवाई करने एवं सरकार का ध्यान आकर्षित करने के लिए समाज द्वारा बैतूल बंद किया जा रहा है। समाज ने सभी व्यापारियों, आम जनता से सहयोग की अपील की है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button