Appointment:मराठा सेवा संघ मध्यभारत प्रांत के राष्ट्रीय महामंत्री बने उमेश पाटिल

बैतूल। मराठा सेवा संघ के राष्ट्रीय अध्यक्ष शिवश्री कामाजी पवार की अनुशंसा पर मध्यभारत प्रांत के राष्ट्रीय कार्याध्यक्ष शिवश्री सुनील महाजन ने संघ के उमेश पाटिल को मध्य भारत प्रांत (मध्यप्रदेश छत्तीसगढ़) के कार्य के लिए राष्ट्रीय महामंत्री नियुक्त किया है। कई वर्षों से सामाजिक, धार्मिक कार्यो में सक्रियता को देखते हुए उमेश पाटिल को यह जिम्मेदारी सौपी गई है। इसके पूर्व में भी उमेश पाटिल ने मराठा सेवा संघ मध्यप्रदेश की कार्यकारणी में प्रदेश महासचिव, तनुबाई बिर्जे पत्रकारिता परिषद में राष्ट्रीय उपाध्यक्ष जैसे पद पर रहकर अपनी जिम्मेदारी का निर्वहन किया है। आज उसी का प्रतिफल है कि समाज ने उन्हें एक बार फिर से बड़ी जिम्मेदारी सौपी है। उमेश पाटिल ने बताया कि उन्हें जो जिम्मेदारी आज मिली है उसका निर्वहन वह पूर्ण निष्ठा के साथ करेंगे। उनका लक्ष्य समाज के हर व्यक्ति तक पहुंचना और समाज से जोड़ना रहेगा। समाज के व्यक्ति को हर क्षेत्र में आगे लाने की कोशिश करेंगे। उन्होंने वरिष्ठ नेतृत्व का आभार व्यक्त किया। नियुक्ति पर प्रीति ताई रोकड़े, दीपक वालभे, आशीष भगत, भूपेंद्र अड़सूले, गणेश राजाराम कापसे, शिवाजी राव, अर्पणा राजकुमार ढपले, गिरीश पवार, मनोज जगताप दीक्षा साबले सहित उनके इष्ट मित्रों ने बधाई दी।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button