Appointment: कृतिका गुगनानी, श्रद्धा खंडेलवाल, ज्योति यदुवंशी होंगे जनभागीदारी समिति के सदस्य

बैतूल। शासकीय कन्या महाविद्यालय जनभागीदारी समिति के अध्यक्ष लतेश पवार ने जन भागीदारी समिति में तीन नए सदस्यों की नियुक्ति की है। समिति में
श्रीमती श्रद्धा योगी खण्डेलवाल, श्रीमती ज्योति प्रीतम यदुवंशी एवं कुमारी कृतिका गुगनानी सदस्य के रूप में अपनी सेवाएं देंगे। जनभागीदारी समिति के अध्यक्ष लतेश पवार एवं सदस्यों ने आशा व्यक्त की है कि इन नए सदस्यों के नेतृत्व में महाविद्यालय व छात्राओं के सर्वांगीण विकास में सहयोग प्राप्त होगा।




