Appointed College President: बैतूल के बेटे आदर्श ठाकुर ने इंदौर में बढ़ाया जिले का गौरव, बने एनएसयूआई अध्यक्ष


बैतूल। जिले के ग्राम मोरखा के युवा छात्र नेता आदर्श सिंह ठाकुर को इंदौर के आईपीएस कॉलेज में एनएसयूआई छात्र संगठन का कॉलेज अध्यक्ष नियुक्त किया गया है। इस उपलब्धि के साथ उन्होंने पूरे बैतूल जिले का नाम रोशन किया है। आदर्श ठाकुर वर्तमान में इंदौर के आईपीएस कॉलेज में चार वर्षों से एलएलबी की शिक्षा प्राप्त कर रहे हैं। आदर्श ठाकुर शुरू से ही छात्र राजनीति में सक्रिय रहे हैं और उनका सपना छात्र नेता बनने का था, जिसे उन्होंने एनएसयूआई के कॉलेज अध्यक्ष के रूप में पूरा किया। उनकी इस सफलता पर एनएसयूआई के प्रदेश उपाध्यक्ष कुणाल पटवारी और इंदौर एनएसयूआई के जिला अध्यक्ष ने उनकी सराहना की। ग्राम पंचायत मोरखा के मूल निवासी आदर्श सिंह ठाकुर की इस उपलब्धि पर परिवार और उनके समर्थकों में खुशी की लहर है। आदर्श ठाकुर ने अपनी मेहनत और लगन से यह मुकाम हासिल किया है, जो युवा वर्ग के लिए प्रेरणा है। आदर्श ने अपनी नियुक्ति के बाद कहा कि यह पद उनके लिए जिम्मेदारी का प्रतीक है और वे छात्रहितों की रक्षा के लिए हमेशा तत्पर रहेंगे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button