The school wall was broken in the name of road construction: सड़क निर्माण के नाम पर स्कूल की दीवार तोड़ी

प्रधान पाठक एवं शाला प्रबंधन समिति ने कलेक्टर से की कार्रवाई की मांग

बैतूल। विकास नगर में स्थित शासकीय प्राथमिक शाला की दीवार क्षतिग्रस्त करने के मामले में शाला प्रबंधन समिति और प्रधान पाठक ने कलेक्टर से कार्रवाई की मांग की है।

जानकारी के अनुसार शील कृष्णचंद्र वर्मा द्वारा कलेक्ट्रेट, बैतूल को यह भवन शैक्षणिक उपयोग के लिए प्रदान किया गया था और इसे कलेक्ट्रेट की संपत्ति घोषित की गई थी। लेकिन वर्तमान में नगर पालिका द्वारा इस भवन के बाजू में सीमेंट कांक्रीट रोड निर्माण कार्य किया जा रहा है। निर्माण कार्य के दौरान भवन की बाहरी दीवार को क्षतिग्रस्त करने की कार्रवाई की गई। शाला प्रबंधन समिति और प्रधान पाठक ने इस घटना की जानकारी देते हुए जिला कलेक्टर से अपील की है कि उक्त मामले में तुरंत हस्तक्षेप किया जाए। उनका कहना है कि स्कूल की दीवार को नुकसान पहुंचाना शैक्षणिक वातावरण को बाधित करता है। यह कलेक्ट्रेट की संपत्ति का भी सीधा उल्लंघन है।

शाला प्रबंधन समिति ने यह भी बताया कि इस दान स्वरूप भवन का उपयोग वर्षों से शैक्षणिक कार्यों के लिए किया जा रहा है। दीवार को तोड़ने से स्कूल के विद्यार्थियों की सुरक्षा और शिक्षा प्रभावित हो सकती है। समिति ने कलेक्टर से मांग की है कि निर्माण कार्य को तुरंत रोका जाए और दोषियों के खिलाफ उचित कार्रवाई की जाए।इस मामले में स्थानीय पार्षद पर गंभीर आरोप लगाए गए हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button