9 अगस्त विश्व आदिवासी दिवस की तैयारियों में जुटा अजाक्स संघ, जिला स्तरीय बैठक में बनी रणनीति

सभी ब्लॉकों को प्रचार और व्यवस्थाओं की जिम्मेदारी, बैतूल संगठन को प्रदेश का अग्रणी संगठन बनाने का लिया संकल्प

बैतूल। अजाक्स संघ जिला बैतूल की जिला स्तरीय बैठक सोमवार को जिला कार्यालय में जिला अध्यक्ष दशरथ धुर्वे एवं कार्यवाहक जिलाध्यक्ष मुकेश उपराले की अध्यक्षता में आयोजित हुई। बैठक में जिले के सभी ब्लॉक अध्यक्ष, तहसील अध्यक्ष एवं पदाधिकारी शामिल हुए। मुख्य अतिथि के रूप में नर्मदापुरम संभागीय अध्यक्ष अनिल कापसे उपस्थित रहे।

बैठक में आगामी 9 अगस्त विश्व आदिवासी दिवस पर बैतूल में आयोजित होने वाली भव्य रैली एवं कार्यक्रम की तैयारियों पर विस्तार से चर्चा की गई। अनिल कापसे ने सभी 10 ब्लॉकों में प्रमुख चौराहों पर अजाक्स संघ के स्टाल लगाने, रैली में शामिल होने वाले लोगों के लिए पानी, फल एवं अल्पाहार की व्यवस्था करने तथा संगठन के झंडे, बैनर और पोस्टर के माध्यम से व्यापक प्रचार-प्रसार करने के निर्देश दिए। उन्होंने अनुसूचित जाति, अनुसूचित जनजाति एवं वंचित वर्ग के लोगों से अधिक से अधिक संख्या में रैली में शामिल होकर कार्यक्रम को सफल बनाने की अपील की।

बैठक में प्रांतीय नेतृत्व के निर्देशों के अनुरूप बैतूल जिला संगठन को प्रदेश के अग्रणी संगठनों में शामिल करने का संकल्प भी लिया गया।

बैठक में जिला महासचिव कविता धुर्वे, बैतूल ब्लॉक अध्यक्ष कल्पना परते, ब्लॉक सचिव चित्रा दवंडे, घोड़ाडोंगरी ब्लॉक अध्यक्ष सीमा अश्वारे, आमला तहसील अध्यक्ष राजाराम नागले, चिचोली तहसील अध्यक्ष निर्मला अतुलकर, घोड़ाडोंगरी कोषाध्यक्ष ज्ञान सिंह तेकाम, सचिव मदन गोहे, शारदा धुर्वे, कांशीराम बिहारे, जमना प्रसाद वाड़िवा सहित बड़ी संख्या में जिला, ब्लॉक एवं तहसील पदाधिकारी उपस्थित रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button