Accident in Betul: हरियाणा के इंजीनियर की बैतूल में ट्रक की टक्कर से मौत, सड़क निर्माण कंपनी में था कार्यरत

Big Accident: बैतूल। हरियाणा के निवासी 25 वर्षीय इंजीनियर की बैतूल जिले में सड़क दुर्घटना में मौत हो गई। मृतक बैतूल जिले में सड़क निर्माण का काम कर रही कंपनी में इंजीनियर के पद पर कार्य कर रहा था। प्राप्त जानकारी के अनुसार घटना बैतूल जिले के अंतर्गत आने वाले आलमपुर के पास की है । जहां चलती बाइक को सामने से आ रहे आयशर ट्रक ने जोरदार टक्कर मार दी जिसमें बाइक सवार 25 वर्षीय इंजीनियर की मौत हो गई।
मृतक सरजीत सिंह उम्र 25 वर्ष निवासी आदमपुर (हरियाणा) जॉकी सड़क निर्माण कंपनी एस एंड पी में इंजीनियर के पद पर पदस्थ था । रविवार को वह चिचोली से आलमपुर बाइक से अपने साइट पर जा रहा था। रास्ते में आलमपुर के पास सामने से आ रहे आयशर ट्रक ने बाइक को अचानक ही जोरदार टक्कर मार दी। इस हादसे में बाइक सवार युवक सरजीत को गंभीर चोटे आई।
घटना के बाद राहगीरों ने गंभीर हालत में उसे चिचोली के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया। जहां पर प्राथमिक उपचार के बाद युवक को रविवार देर रात जिला अस्पताल बैतूल रेफर कर दिया गया था। जिला अस्पताल में डॉक्टरों ने जांच के बाद उसको मृत घोषित कर दिया। जिला अस्पताल में पोस्टमार्टम कराने के बाद पुलिस ने शव परिजनों को सौंपकर घटना की जांच शुरू कर दी है।




