ABVP: अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद ने घोषित की 2025 की नई कार्यकारिणी
सेम भाटिया बने अध्यक्ष, सलोनी मालवीय को मिली मंत्री की जिम्मेदारी
बैतूल। अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (अभाविप) ने जेएच कॉलेज की नवीन कार्यकारिणी की घोषणा कर दी है। सत्र 2025 के लिए घोषित कार्यकारिणी में सेम भाटिया को अध्यक्ष और सलोनी मालवीय को मंत्री बनाया गया है। घोषणा कार्यक्रम में अभाविप नगर अध्यक्ष डॉ. मेघा मालवीय ने नवनियुक्त पदाधिकारियों को परिषद के उद्देश्यों और कार्यशैली से अवगत कराया। उन्होंने कहा कि अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद छात्रों की समस्याओं के समाधान के लिए वर्षभर सक्रिय रहता है। संगठन की स्थापना 9 जुलाई 1949 को हुई थी और यह ज्ञान, शील, एकता के मूलमंत्र पर कार्य करता है। परिषद का उद्देश्य व्यक्ति निर्माण के माध्यम से राष्ट्रीय पुनर्निर्माण है।
अभाविप नगर मंत्री अनुराग यादव ने वर्ष 2023-24 की कार्यकारिणी को भंग करते हुए सत्र 2025 के लिए नई कार्यकारिणी की घोषणा की। इस मौके पर कॉलेज के विद्यार्थियों और अभाविप कार्यकर्ताओं ने नवनियुक्त पदाधिकारियों का पुष्पगुच्छ से स्वागत किया। इस कार्यकारिणी में अध्यक्ष सेम भाटिया, मंत्री सलोनी मालवीय के साथ उपाध्यक्ष पद पर शिल्पा बोस, सपना विश्वकर्मा, रूमान अली और गोविंद हारोडे को नियुक्त किया गया। सह मंत्री के रूप में गब्बर बारस्कर, शिवम हरसुले, भूपेंद्र पहाड़े और चांदनी बारपेटे को जिम्मेदारी दी गई है। एसएफडी प्रमुख तुषार पंडाग्रे और सह प्रमुख योगेश पवार, सोहन धुर्वे, हर्षित डोंगरे और गोपाल साहू को बनाया गया। एसएफएस प्रमुख यशराज साहू, सह प्रमुख अजय हरसूले, प्रिया, प्रतिभा कास्देकर और हेमा बारस्कर को बनाया गया। राष्ट्रीय कला मंच प्रमुख वैशाली कंगाले और सह प्रमुख चंद्रप्रकाश बिंझाड़े, रोहित चावडे व मोनिका पांसे को नियुक्त किया गया। खेलो भारत प्रमुख तनिष्क चौकीकर, सह प्रमुख प्रीति धोते, माही झरे, अमन धुर्वे और रोशनी बारस्कर को बनाया गया। एनसीसी प्रमुख नयन साहू, सह प्रमुख नैना उईके, ज्योति अहाके और सोनम नर्रे को बनाया गया। एनएसएस प्रमुख रविंद्र कास्देकर और सह प्रमुख विवेक चौहान व शीतल बावने को जिम्मेदारी दी गई। छात्रावास प्रमुख अनुराग मर्सकोले, सह प्रमुख रितेश बोडखे और सुधाकर उईके नियुक्त हुए।सदस्य के रूप में श्री धुर्वे, तनुजा बनकर, देव्यांश अग्रवाल, शिवम मोडक, शिवानी कुमरे और प्रियंका धुर्वे को कार्यकारिणी में शामिल किया गया। कार्यक्रम का समापन नवनियुक्त पदाधिकारियों को शुभकामनाएं देते हुए किया गया।