अब्दुल अज़ीज़ खान बने प्रदेश ज्वाइंट सेक्रेटरी|
राष्ट्रीय नेतृत्व की सहमति से बैतूल को बड़ी जिम्मेदारी..

बैतूल। आम आदमी पार्टी के प्रदेश उपाध्यक्ष अजय सोनी की पहल और अनुशंसा पर बैतूल जिले के संघर्षशील कार्यकर्ता अब्दुल अज़ीज़ खान को प्रदेश ज्वाइंट सेक्रेटरी नियुक्त किया गया है। राष्ट्रीय नेतृत्व की सहमति से मध्यप्रदेश प्रभारी जितेंद्र सिंह तोमर ने यह नियुक्ति घोषित की, जिसके बाद जिले में उत्साह का माहौल है।

आम आदमी पार्टी द्वारा अब्दुल अज़ीज़ खान को दी गई इस महत्वपूर्ण जिम्मेदारी को संगठन में जमीनी कार्यकर्ताओं के सम्मान के रूप में देखा जा रहा है। कार्यकर्ताओं का कहना है कि अजय सोनी के मार्गदर्शन और समर्थन से बैतूल को प्रदेश स्तर पर प्रतिनिधित्व मिला है।
नियुक्ति पर मो नावेद हाशमी ने राष्ट्रीय नेतृत्व और विशेष रूप से अजय सोनी का आभार व्यक्त करते हुए अब्दुल अज़ीज़ खान को शुभकामनाएं दी हैं। उन्होंने कहा कि देश और प्रदेश की उन्नति एवं विकास के लिए वे निरंतर कार्य करते रहेंगे। संगठन के पदाधिकारियों ने विश्वास जताया है कि अब्दुल अज़ीज़ खान प्रदेश स्तर पर संगठन को मजबूती देने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगे।

साथ ही सारणी के सपन कामला एवं बैतूल के शंकर पेंद्राम एडवोकेट को भी आम आदमी पार्टी में प्रदेश ज्वाइंट सेक्रेटरी के रूप में बड़ी जिम्मेदारी सौंपी गई है।
नवनियुक्त पदाधिकारियो को प्रदेश ज्वाइंट सेक्रेटरी बनाए जाने पर बधाई देने वालों में मो.नावेद हाशमी, मयंक, दिव्यांश तावड़े, परेश नायक, सोनू धीरज अवस्थी, गौरव कुमार वर्मा, नेताराम रावत, सैयद शहबाज अली, नईम अहमद, दीपू, लल्ला मालवी, इसराइल भाई, फैज लाला, मोइनुद्दीन, अरमान खान, महेंद्र, सैयद शोएब अली, ललित देशमुख, एडवोकेट पंड्राम, हमजा युसुफजई, मरियम युसुफजई, सार्थक नाइक, सोनू सहित अन्य साथी शामिल रहे।
नवनियुक्त पदाधिकारी शीघ्र ही दिल्ली रवाना होकर पूर्व मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल, मनीष सिसोदिया एवं संजय सिंह से सौजन्य भेंट करेंगे।




