Train Cancelled: रेलयात्री सावधान: 13 दिन नही चलेंगी अधिकांश ट्रेनें

जानिए किस रूट पर रेलवे ने ट्रेनों को कैंसिल कर दिया है

Demo pics

Train Cancelled: Betul । ट्रेन से यात्रा करने वाले यात्री सावधान हो जाएं। यह खबर आपके लिए जानना बेहद जरूरी है। क्योंकि रेलने ने 13 दिन के लिए विभिन्न रूटों की अधिकांश ट्रेनें कैंसिल कर दी हैं। यदि आप ट्रेन से कहीं जाने का प्रोग्राम बना रहे हैं तो यह जान लें कि कौन सी ट्रेन कैंसिल हुईं हैं ।

रेलवे द्वारा बुधनी से बरखेड़ा के बीच तीसरी लाइन के लिए किए जा रहे कार्य के चलते कई ट्रेने कैंसिल की है। जिसमें बैतूल स्टेशन पर रूकने वाली एक दर्जन से अधिक ट्रेने अलग- अलग तारीखों में कैसिल की गई है। प्रतिदिन चलने वाली ट्रेनों में पंचवैली एक्सप्रेस, पातालकोट एक्सप्रेस, छत्तीसगढ़ एक्सप्रेस, गोंडवाना एक्सप्रेस, बैतूल छिंदवाड़ा पैंसेजर सहित कई ट्रेने रद्द रहेगी। 10 दिसंबर के बाद रेल यातायात सामान्य होगा।

शादियों का सीजन शुरू होने के साथ ही ट्रेनों के कैंसिल होने का सिलसिला शुरू होने से यात्रियों को बेहद परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। बैतूल से छिंदवाड़ा, सिवनी जाने वाली तीनों ट्रेन अगले 13 दिनों तक रद्द रहेगी। जिससे बोरदेही, नवेगांव, जुन्नारदेव, परासिया, छिंदवाड़ा, सिवनी के लिए कोई भी सीधी ट्रेन उपलब्ध नहीं रहेगी। रेलवे द्वारा भोपाल होशंगाबाद के बीच बुधनी, मिडघाट, चौका और बरखेड़ा घाट सेक्शन में थर्ड लाइन का काम 27 नवंबर से 9 दिसंबर के बीच किया जाएगा। इसके लिए रेलवे द्वारा इस सेक्शन में चलने वाली 66 ट्रेनों को अलग-अलग तारीखों में कैंसिल किया है। इन ट्रेनों में बैतूल आने वाली भी कई ट्रेने प्रभावित होगी।

बैतूल आने वाली यह ट्रेनें रहेगी कैंसिल

बैतूल स्टेशन से होकर जाने वाली कई ट्रेने भी रेलवे ने कैंसिल की है। जिसमें प्रतिदिन चलने वाली ट्रेनों में इंदौर से सिवनी के बीच चलने वाली पातालकोट एक्सप्रेस क्रमांक 19343 कल 27 नवंबर से 9 दिसंबर तक छिंदवाड़ा से इंदौर तक चलने वाली पातालकोट एक्सप्रेस क्रमांक 19344 28 नवंबर से 10 दिसंबर तक कैंसिल रहेगी। पातालकोट एक्सप्रेस कैंसिल रहने से सिवनी से बैतूल पैसेंजर क्रमांक 09589 और बैतूल से छिंदवाड़ा जाने वाली पैसेंजर क्रमांक 09590 आगामी 28 नवंबर से 10 दिसंबर तक रद्द रहेगी।

इसी प्रकार फिरोजपुर सिवनी पातालकोट एक्सप्रेस क्रमांक 14624 भी 27 नवंबर से 9 दिसंबर और सिवनी फिरोजपुर पातालकोट एक्सप्रेस क्रमांक 14623 भी 28 नवंबर से 10 दिसंबर तक कैंसिल रहेगी। इसी प्रकार छत्तीसगढ़ एक्सप्रेस क्रमांक 18237 कोरबा अमृतसर 6 से 8 दिसंबर और ट्रेन क्रमांक 18238 अमृतसर-कोरबा छत्तीसगढ़ एक्सप्रेस 6 से 8 दिसबर से 3-3 दिन कैंसिल रहेगी। साप्ताहिक ट्रेनों में 12410 गोंडवाना एक्सप्रेस 6 और 7 दिसंबर तथा 12409 गोंडवाना एक्सप्रेस 8 और 9 दिसंबर को कैंसिल रहेगी।

इंदौर- नागपुर एक्सप्रेस क्रमांक 12923 भी 5 दिसंबर और 12924 नागपुर-इंदौर एक्सप्रेस 6 दिसंबर को कैंसिल रहेगी। इसी प्रकार नागपुर जयपुर एक्सप्रेस 7 दिसंबर और जयपुर नागपुर एक्सप्रेस 8 दिसंबर को कैसिल रहेगी।

छिंदवाड़ा के लिए नहीं रहेगी कोई ट्रेन

ट्रेनों के कैंसिल होने से बैतूल से छिंदवाड़ा सिवनी जाने के लिए 27 नवंबर से 9 दिसंबर तक 13 दिन कोई भी ट्रेन नहीं रहेगी। इस रूट पर चलने वाली तीनों ट्रेन 13-13 दिन के लिए कैंसिल की गई है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button