महाराष्ट्र-मध्यप्रदेश के बीच डंडार का जंगी मुकाबला 28 मार्च को।

रामनवमी व गुढी पाढवा पर ग्राम दनोरा में रात 9 बजे होगा आयोजन। चन्द्रपुर व प्रभातपट्टन के कलाकार देंगे पारंपरिक प्रस्तुति। राष्ट्रीय आजाद कला पथक व शिवशक्ति तुर्रा मंडल होंगे आमने-सामने।

बैतूल। ग्राम दनोरा में रामनवमी एवं नववर्ष गुढी पाढवा पर्व के अवसर पर 28 मार्च शनिवार को रात्रि 9 बजे महाराष्ट्र और मध्यप्रदेश के बीच डंडार का जंगी मुकाबला आयोजित किया जाएगा। कार्यक्रम का आयोजन बोल बम समिति दनोरा द्वारा किया जा रहा है।

कोषाध्यक्ष जगदीश कुबडे ने बताया कि इस मुकाबले में राष्ट्रीय आजाद कला पथक नीला निशान चन्द्रपुर, महाराष्ट्र की श्रीमती जया बोरकर, शाहिर एवं शेखर बाबू सह-शाहिर प्रस्तुति देंगे। वहीं मध्यप्रदेश की ओर से शिवशक्ति तुर्रा मंडल प्रभातपट्टन के नीलेश बाबू शाहिर एवं सुभाष भाउ सावरकर सह-शाहिर अपनी कला का प्रदर्शन करेंगे।

आयोजन समिति के श्याम वाघमारे, नारायण चिल्हाटे, रामदयाल सरले, जगदीश कुबडे, गेंदाराम गाढवे, रामराव ठोके, शिवनाथ वाघमारे, देवराव मासोदकर, मनोज सराटकर, गणेश पारखे, दयाराम वाघमारे, गणेश बारस्कर सहित समस्त ग्रामवासियों ने अधिक से अधिक लोगों से कार्यक्रम में उपस्थित होकर दोनों मंडलों का उत्साहवर्धन करने की अपील की है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button