आम आदमी पार्टी ने ईश्वर दास साबले को बनाया जिला संगठन मंत्री । दसों ब्लॉकों में संगठन को मजबूत करने का लिया संकल्प।

 

बैतूल। आम आदमी पार्टी ने पूर्व जिला पंचायत सदस्य ईश्वर दास साबले को जिला संगठन मंत्री की जिम्मेदारी सौंपी है। नियुक्ति पर साबले ने पार्टी के राष्ट्रीय एवं प्रदेश पदाधिकारियों के प्रति आभार व्यक्त किया।

उन्होंने कहा कि पार्टी ने उन पर जो विश्वास जताया है, उसके लिए वे तहेदिल से आभारी हैं। उन्होंने बताया कि जिला अध्यक्ष विनोद जगताप के साथ मिलकर जिले के सभी दसों ब्लॉकों में संगठन को मजबूत करने का कार्य किया जाएगा। साथ ही बैतूल जिले में आम आदमी पार्टी को मजबूत बनाने के लिए सक्रिय रूप से काम किया जाएगा।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button