pat competition: ग्राम गढ़ा में 28 से होगी पट प्रतियोगिता

बैतूल। ग्राम गढ़ा में 28 फरवरी से 1 मार्च तक जय बजरंग पट प्रतियोगिता का आयोजन किया जा रहा है। स्व.अनार सिंह राठौड की स्मृति एवं सेवालाल जयंती के उपलक्ष में आयोजित प्रतियोगिता में प्रथम पुरस्कार 10001, द्वितीय 7001 एवं तृतीय 5001 सहित अन्य 15 पुरस्कार घोषित किए गए हैं। पट के गांव-टाहली, कुम्हली, करपा आमला, देवठान, गोनीघाट, बोदी जूनावानी, टेकड़ा, महूपानी, हिवरखेड़ी, कोदारोटी, बोरगांव, जीन को शामिल किया गया है। क्षेत्रिय पुरुष्कार 1001, 701, 601, 501, 401, 301, 201/- रु. निर्धारित किए गए हैं।।पूरे-पूरे 11 सैकण्ड आने पर 3001 रु. की राशि देवेन्द्र देशमुख द्वारा प्रदान की जाएगी।
— यह है प्रतियोगिता के नियम–
रेगी की व्यवस्था स्वयं की होगी। जानमाल की जवाबदारी स्वयं की होगी। जोड़ी रेस आउट होने पर पुनः टिकिट लेना होगा। पट में शराब पीकर दंगा फसाद करने वाले को पुलिस के हवाले किया जाएगा। मौसम खराब होने पर पट की तारीख बदल दी जाएगी। एक बैल पर एक ही ईनाम दिया जायेगा। विवाद की स्थिति में समिति का निर्णय अंतिम एवं सर्वमान्य होगा।




