शहर में 8 मार्च को निकलेगी ऐतिहासिक शिव बारात

ग्राम असाड़ी का लोक नृत्य दल देगा विशेष प्रस्तुति

बैतूल। श्री शंभू भोले सेवा उत्सव समिति थाना महाकाल चौक की बैठक बुधवार 21 फरवरी को मन मंदिर मैरिज लॉन रानीपुर रोड पर आयोजित की गई। बैठक में इस वर्ष भी शिव बारात का आयोजन ऐतिहासिक और भव्य करने का निर्णय लिया गया। बैठक की अध्यक्षता श्रीमती शोभा भट्ट ने की। मुख्य अतिथि श्रीमती साक्षी शर्मा के सानिध्य में बैठक का आयोजन किया गया। शिव बारात को लेकर नारी शक्ति में काफी उत्साह दिखा। बैठक में प्रस्ताव लिया गया कि शिव बारात के सभी मांगलिक कार्यक्रम में श्रद्धालु भारतीय परिधान में रहेंगे। शिव बारात के आयोजन के लिए अलग-अलग कार्यक्रम प्रभारी भी नियुक्त किए गए। बारात के पूर्व सभी कार्यक्रमों के अलग-अलग ड्रेस कोड निर्धारित किए गए। सभी वार्डों में प्रचार प्रसार के लिए की भी योजना बनाई गई। बारात में ग्राम असाड़ी का लोक नृत्य दल विशेष प्रस्तुति देगा। इस अवसर पर समिति के सभी सदस्य अनुशासन व्यवस्था संभालेंगे। शिव बारात थाना महाकाल चौक से प्रारंभ होकर अखाड़ा चौक टिकारी, लल्ली चौक, मरही माता मंदिर होते हुए वापस थाना महाकाल चौक स्थित शिवालय पहुंचेगी। बैठक में प्रमुख रूप से ममता शुक्ला, आरती शुक्ला, सुनीता पांडे, संध्या, रीता दत्त, सरोज माकोड़े, रोशनी नाचने, माधुरी नामदेव, तूलिका पचौरी, प्रमिला धोटे, सनी शेंगर, नीता वराठे, ललिता वागद्रे, शैली चौहान, रेनू चौरसिया, सरिता राठौर सुषमा शर्मा, अपर्णा पागे आदि महिलाएं उपस्थित रही।

— शत प्रतिशत मतदान की ली शपथ–

कार्यक्रम के अंत में बैठक में उपस्थित सभी सदस्यों एवं महिलाओं ने आगामी लोकसभा चुनाव के मद्दे नजर एवं प्रशासन द्वारा चलाए जा रहे स्वीप प्लान के तहत शत प्रतिशत मतदान करने की शपथ ली। शपथ लेते हुए कहा कि हम, भारत के नागरिक लोकतंत्र में अपनी पूर्ण आस्था रखते हुए यह शपथ लेते है कि हम अपने देश की लोकतांत्रिक परम्पराओं की मर्यादा को बनाये रखेंगे तथा स्वतंत्र, निष्पक्ष एवं शांतिपूर्ण निर्वाचन की गरिमा को अक्षुण्ण रखते हुए, निर्भीक होकर, धर्म, वर्ग, जाति, समुदाय, भाषा अथवा अन्य किसी भी प्रलोभन से प्रभावित हुए बिना सभी निर्वाचनों में अपने मताधिकार का प्रयोग करेंगें।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button