Bharat Rang Mahotsav:भारत रंग महोत्सव में आदिम ग्रुप के कलाकारों ने दी शानदार प्रस्तुति

शाहपुर में हुआ मंचन, दर्शको ने लिया नुक्कड़ नाटक का आनंद

बैतूल। संस्कृति मंत्रालय भारत सरकार के संस्थान राष्ट्रीय नाट्य विद्यालय, नई दिल्ली द्वारा आयोजित जन भारत रंग महोत्सव की पच्चीसवीं वर्षगांठ पर आदिम कल्चरल एंड वेलफ़ेयर सोसायटी ने वसुधैव कुटुम्बकम नुक्कड़ नाटक की शानदार प्रस्तुति दी। कार्यक्रम का आयोजन शाहपुर ब्लॉक में किया गया। इस दौरान दर्शको ने नुक्कड़ नाटक का आनंद लिया।

आदिम कल्चरल एंड वेलफ़ेयर सोसायटी ने लोक कलाकार राकेश वरवड़े के निर्देशन में शाहपुर के हाट बाज़ार में शानदार प्रस्तुति दी। दशकों ने कार्यक्रम के माध्यम से शिक्षा ग्रहण करने और जागरूकता का संकल्प भी लिया। उल्लेखनीय है भारत रंग महोत्सव के समापन दिवस पर पूरे भारत में 2 हजार प्रस्तुतियां एक साथ आयोजित कराने का लक्ष्य रखा गया था। आदिम ग्रुप ने इस प्रस्तुति के माध्यम से अपनी उपस्थिति दर्ज करवाई। गौरतलब है कि आदिम थियेटर ग्रुप ज़िले में लगातार रंगमंचीय कार्य को बढ़ावा दे रहा है। वह अपनी प्रस्तुति के माध्यम से लोगों में कला के प्रति उत्साह व शिक्षा का प्रसार कर रहा हैं और नई प्रतिभाओं को एक माध्यम भी उपलब्ध करा रहा है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button