JEE Mains Result : जेईई मेंस की परीक्षा में हर्ष धोटे ने मारी बाजी
92.121 प्रतिशत लाकर माता-पिता एवं शिक्षकों को किया गौरान्वित

JEE Mains Result : बैतूल। शहर के प्रतिष्ठित कोचिंग संस्थान इलेक्ट्रॅम इंस्टीट्यूट ने अपनी स्थापना के प्रथम वर्ष में सफलता का परचम लहराया है। इंस्टिट्यूट के छात्र हर्ष धोटे ने जेईई मेंस की परीक्षा में 92.121 प्रतिशत लाकर माता-पिता एवं शिक्षकों को गौरान्वित किया है।
हर्ष की इस उपलब्धि के लिए इंस्टिट्यूट के डायरेक्टर सुष्मित बंसोड़ एवं शिक्षकों ने हर्ष के घर जाकर सौजन्य भेंट कर गुलदस्ता भेंट किया एवं मिठाई खिलाकर हर्ष तथा परिवार जनों को बधाइयां प्रेषित की।
हर्ष ने अपनी इस सफलता का श्रेय अपने माता-पिता एवं शिक्षकों को दिया। हर्ष के माता-पिता एवं संस्था प्रमुख तथा शिक्षकों ने हर्ष के उज्जवल भविष्य की कामना की।




