Executive constituted: ब्राह्मण समाज की महिला कार्यकारिणी गठित, साक्षी शर्मा बनी जिला अध्यक्ष
राजपूत समाज की अध्यक्ष ने नव नियुक्त कार्यकारिणी को दी बधाई

बैतूल ब्राह्मण समाज की महिला कार्यकारिणी गठित की गई है नवागठित कार्यकारिणी में साक्षी शर्मा जिला अध्यक्ष नियुक्त हुई है। महिला कार्यकारिणी में उपाध्यक्ष तूलिका पचौली, विप्र नारी की मीडिया प्रभारी श्रीमती निमिषा शुक्ला का मनोन और किया गया। नवगठित कार्यकारिणी में शामिल पदाधिकारियों को क्षत्रिय महासभा राजपूत समाज की जिला अध्यक्ष श्रीमती हेमासिंह चौहान द्वारा बधाई प्रेषित कर उज्जवल भविष्य की कामना की गई है।।उन्होंने नव नियुक्त कार्यकारिणी के पदाधिकारियों को सम्मानित भी किया। आगामी कार्यकाल के लिए अग्रिम शुभकामनाएं प्रेषित की गई। इस अवसर पर प्रमुख रूप से प्रमिला, पिंकी धोतरे, सरिता राठौड़, सोनम मिश्रा, कृष्ण अमुरूते, वर्षा, मीना, सुनिता, ममता मालवी, रोशनी, आकांक्षा सहित अन्य महिलाएं उपस्थित रहीं




