mother-father worship day: सांस्कृतिक कार्यक्रमों के साथ मनाया मातृ पितृ पूजन दिवस

प्रत्येक परिवार में मातृ-पितृ पूजन दिवस मनाने की अपील

बैतूल। सावलमेंढा ग्राम में स्थित नारायण पब्लिक स्कूल परिसर में मातृ-पितृ पूजन दिवस मनाया गया। इस अवसर पर विद्यार्थियों द्वारा सांस्कृतिक कार्यक्रमों की प्रस्तुति दी गई। स्कूली बच्चों द्वारा पूजा की थाली सजाकर, तिलक पुष्पमाला पहनाकर अपने माता-पिता का मुह मीठा कर उनका पूजन किया। माता पिता द्वारा भी अपने बच्चों को गले लगाकर आशीर्वाद दिया गया। इस मौके पर मुख्य अथिति के रूप में उपस्थित सेंट्रल बैंक बैतूल प्रबंधक राजीव रंजन झा, पूर्व लोकसभा प्रत्याशी रामू टेकाम एवं संरक्षक योग वेदांत सेवा समिति के वक्ता केशव वाधवानी ने कहा कि विदेशी संस्कृति से दूर रहकर 14 फरवरी को प्रत्येक परिवार में मातृ-पितृ पूजन दिवस मनाना चाहिए। वर्तमान समय में बच्चों में नैतिक संस्कारों की कमी आ गई है। बच्चों को अपने माता पिता की सेवा एवं सम्मान करना चाहिए। बच्चे कभी भी अपने माता पिता का ऋण नही उतार सकते, उन्हें श्रवणकुमार एवं भगवान राम की शिक्षाओं का अनुसरण करते हुए अपने माता-पिता का सम्मान करना चाहिए। कार्यक्रम में प्रमुख रूप से स्कूल संचालक लक्ष्मीनारायण शिवहरे, प्रबंधक धीरज शिवहरे, डॉ शंकर पाटनकर, राजेश मदान, खोमई सरपंच मंगेश सरियाम, एलबी गायकवाड़, सुरेंद्र कुंभारे, तिलक टिहरे, सहित ग्रामीण पालक एवं स्टॉफ उपस्थित रहा।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button