Students took out a rally and gave the message of Ayurveda: विद्यार्थियों ने रैली निकालकर दिया आयुर्वेद का संदेश
आहार एवं स्वास्थ्य विषय पर ग्रामीणों को किया जागरूक

बैतूल। ओम आयुर्वेदिक मेडिकल कॉलेज में 10वां आयुर्वेद दिवस सप्ताह आयुर्वेद जन-जन के लिये, पृथ्वी के कल्याण के लिये विषय पर उत्साहपूर्वक मनाया जा रहा है। इस श्रृंखला में 13 सितंबर को महाविद्यालय के विद्यार्थी ने रैली के माध्यम से लोगों को जागरूक किया। इस रैली का मुख्य उद्देश्य शहर एवं ग्रामीणों लोगो के भीतर आहार एवं स्वास्थ्य के प्रति जागरूकता लाना और आयुर्वेद की जीवनशैली को रचनात्मक ढंग से प्रस्तुत करना रहा।
इस महाविद्यालय के नोडल अधिकारी डॉ. शशिभूषण साहू ने रैली को आयोजन किया। रैली में महाविद्यालय के अनेक विद्यार्थियों ने भाग लिया और आहार एवं स्वास्थ्य विषय पर ग्रामीणों को जागरूक किया।
इस अवसर पर महाविद्यालय के कोषाध्यक्ष सोनू पाल, अध्यक्ष गणेश मालवी, उपप्राचार्य प्रोफेसर डॉ. राजकुमार मिश्रा, प्रोफेशर डॉ भारती सोनी, रीडर डॉ. संदीप पाल, डॉ विवेक जिंगरवार, व्याख्याता डॉ श्वेता महाजन, अमित श्रीवास्तव, डॉ चेतना, डॉ गौरव मालवीय डॉ स्नेहलता भोई भी उपस्थित रहे।
पौष्टिक आहार, दिनचर्या, ऋतुचर्या, सात्विक भोजन और आयुर्वेदिक आहार शैली जैसे विषयों को सुंदर चित्रण के साथ रैली को संपन्न कराया गया, जिससे यह आयोजन जन-जागरूकता की दृष्टि से भी बेहद प्रभावी सिद्ध हुआ। आयुर्वेद सप्ताह के तहत महाविद्यालय द्वारा विभिन्न आयोजनों की श्रृंखला आगामी दिनों तक जारी रहेगी, जिनका उद्देश्य आयुर्वेद की प्राचीन परंपरा को आधुनिक युग के साथ जोड़ते हुए जन-जन तक पहुंचाना है।





