introduction conference: कल 4 फरवरी को बैतूल में होगा प्रथम राज्य स्तरीय आदिवासी युवक-युवती परिचय सम्मेलन
सुबह 10 बजे पढ़ापेन सुमरनी एवं महापुरूषों के छायाचित्रों पर माल्यार्पण होगा

बैतूल। समस्त आदिवासी समाज संगठन के तत्वावधान में कल रविवार 4 फरवरी को आदिवासी समाज का प्रथम राज्य स्तरीय आदिवासी युवक युवती परिचय सम्मेलन का आयोजन आदिवासी सामुदायिक मंगल भवन गुरुद्वारा रोड बैतूल में आयोजित किया जा रहा है। सामाजिक कार्यकर्ता राजेश कुमार धुर्वे व जितेंद्र सिंह इवने ने बताया कि परिचय सम्मेलन के शुभारंभ अवसर पर सुबह 10 बजे पढ़ापेन सुमरनी एवं महापुरूषों के छायाचित्रों पर माल्यार्पण, सुबह 11.30 बजे अतिथियों द्वारा युवक-युवती परिचय, पत्रिका पुस्तिका का विमोचन, दोपहर 12 बजे युवक-युवती परिचय, दोपहर 1 बजे गणमान्य अतिथियों का उद्बोधन, दोपहर 2 बजे स्वल्पाहार प्रारंभ, दोपहर 2.30 बजे सांस्कृतिक कार्यक्रम की प्रस्तुति, दोपहर 3 बजे पुनः युवक-युवती परिचय, शाम 5 बजे कार्यक्रम का समापन होगा। संगठन ने विवाह योग्य युवक युवतियों से अपने माता-पिता एवं परिजनों के साथ इस परिचय सम्मेलन में शामिल होने का आग्रह किया है।




