ग्लोबल पब्लिक स्कूल में आयोजित हुई स्वच्छता की पाठशाला

बैतूल। स्वच्छता की पाठशाला कार्यक्रम के अंतर्गत विद्यालय में स्वच्छता संबंधित विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किये गए, जिसमें मुख्य अतिथि सूबेदार एसएस चौधरी, उषा अतुलकर एवं आशा कार्यकर्त्ता सविता पवार द्वारा बच्चों को स्वच्छता पर विभिन्न जानकारी प्रदान की गई। चौधरी ने स्वच्छता अभियान को घर से शुरू करने के बारे में बताया उन्होंने कचरे के रीयूज़, रिडक्शन एवं रेसाइकिलिंग के बारे में विस्तार से बताया उन्होंने कचरो की चार कैटेगरी बताई और उनके डस्टबिन के कलर के बारे में बताया। आंगनबाड़ी से उपस्थित आशा कार्यकर्ता श्रीमती सविता पवार ने बच्चों को हाथ धोने की प्रक्रिया के बारे में बताया और स्वयं हाथ धोकर उसका तरीका भी बताया। स्कूल के एकेडमिक एडवाइजर दीपक झारिया ने बच्चों को बताया कि स्वच्छ भारत बनाने के लिए पहले स्वयं को स्वच्छ रहना होगा और स्वच्छता की शुरूआत स्वयं से करने के ऊपर जोर दिया। इस अवसर पर विद्यालय के सभी छात्र-छात्राओं ने अपने क्लास रूम की सफाई कर कचरा डस्टबिन में डाला एवं विद्यालय के शिक्षकों द्वारा विद्यालय परिसर में श्रमदान कर स्वच्छता का कार्य किया। स्वच्छता के प्रति जागरूकता बढ़ाने के लिए छात्रों ने पेंटिंग बनाई एवं पोस्टर प्रेजेंटेशन भी किया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button