बड़ा हादसा: गन्ने से भरी ट्रैक्टर ट्राली से टकराई बाइक, एक की मौत, एक घायल

मृतक

Big Accident: बैतूल: बैतूल जिले के अंतर्गत आने वाले ग्राम भरकावाड़ी के पास शुक्रवार देर शाम गन्ने से भरी ट्रैक्टर ट्रॉली से बाइक की टक्कर हो गई। इससे एक युवक की दर्दनाक मौत हो गई जबकि एक घायल हो गया है।

बाइक से दो दोस्त बैतूल अपने किसी निजी काम से आए थे और घर वापस लौटते समय रास्ते में गन्ने से भरी ट्रैक्टर ट्राली से टकरा गए । जिसमें एक 20 वर्षीय युवक की मौत हो गई वहीं एक युवक घायल है।  मृतक का जिला अस्पताल में पोस्टमार्टम का शव परिजनों को सौंप दिया गया है एवं घायल का जिला अस्पताल में उपचार किया जा रहा है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार नारायण पिता शंकर धोटे उम्र 20 वर्ष निवासी गायत्री नगर आठनेर अपने दोस्त विपिन बघेल के साथ शुक्रवार शाम बैतूल रेलवे स्टेशन अपने दोस्त की मां को छोड़ने के लिए आए थे । उन्हें रेलवे स्टेशन पर छोड़कर वापस अपने घर आठनेर जा रहे थे तभी देर शाम रास्ते में ग्राम भरकावाड़ी के पास गन्ने से भरी ट्रैक्टर ट्राली से युवकों की बाइक टकरा गई। जिसमें दोनों ही युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना के बाद दोनों ही घायलों को गंभीर हालत में जिला अस्पताल लाया गया जहां पर डॉक्टर ने जांच के बाद नारायण धोटे को मृत घोषित कर दिया।

घायल विपिन को गंभीर हालत में जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है जहां पर डॉक्टर द्वारा घायल का उपचार किया जा रहा है। फिलहाल मृतक के शव का जिला अस्पताल में पोस्टमार्टम कर शव परिजनों को सौंप दिया गया है और घायल को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है पुलिस घटना की जांच कर रही है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button