Betul news: सीएम राइज बैतूल बाजार में नए अंदाज में संपन्न हुआ तीसरा अकादमिक संवाद

सर्वोत्तम प्रस्तुति, बेस्ट स्पीकर को किया सम्मानित

बैतूल। सीएम राइस शासकीय कृषि उच्चतर माध्यमिक विद्यालय बैतूल बाजार में 31 जनवरी को प्रति माह के अंत में आयोजित किए जाने वाले अकादमिक संवाद का आयोजन किया गया। सर्वप्रथम समस्त शैक्षिक स्टाफ को पांच समूह में विभाजित कर स्टिक, डिस्पोजल ग्लास एवं गुब्बारे के माध्यम से रोचक गतिविधि द्वारा प्रस्तुति दी गई। सभी समूह की यह गतिविधि एक नवाचारित थीम लिए हुई थी। जैसे सनराईज समूह- सी.एम. राईज ग्रुप शिक्षा के क्षेत्र में प्रचार-प्रसार करें। ग्लोबल समूह- सी.एम. राईज स्कूल का बेस मजबूत होना चाहिए जिससे बच्चे गुब्बारें की तरह ऊंचाई पर जा सकें। रमन समूह- हवा का प्रवाह किस ओर है। नर्मदा समूह- हवाई जहाज उड़ते समय इस संकेत का प्रयोग कर सकते है। कालिदास समूह- व्यक्ति सतत चलते रहे। प्रत्येक समूह के शिक्षकों द्वारा मॉर्निंग मीटिंग, हॉल असेंबली, हुक, प्रिंट रिच क्लास, एक्टिविटी बेच लर्निंग पर अपने-अपने विचार व्यक्त किए गए एवं समझ को विकसित किया गया। अंत में प्राचार्य द्वारा प्रत्येक समूह में सर्वोत्तम प्रस्तुति बेस्ट स्पीकर को सम्मानित किया गया। अकादमिक संवाद में समस्त शाला परिवार की उपस्थिति रही।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button