Encroachment on government land of drain: शहर में सरकारी जमीन, नालों और सार्वजनिक जगहों पर हो रहा अतिक्रमण
तुलसी नगर के वार्डवासियों ने कलेक्टर से की शिकायत, अतिक्रमण हटाने की मांग

बैतूल। नगर के कई हिस्सों में व्यक्ति विशेष द्वारा अतिक्रमण कर कब्जा करने का सिलसिला बदस्तूर जारी है। जिम्मेदारों की अनदेखी से शासकीय जमीन अवैध कब्जों में तब्दील होते जा रही है। इनकी उदासीनता से शहर के नाले, सार्वजनिक स्थल अतिक्रमण की जद में आते जा रहे हैं। शुक्रवार को अर्जुन वार्ड के नागरिकों ने कलेक्ट्रेट पहुंचकर नाले पर अवैध अतिक्रमण करने की शिकायत की है।शिकायतकर्ता वार्ड वासियों ने बताया कि अर्जुन वार्ड 2 तुलसी नगर में किशोरीलाल नरवरे ने अपनी सुविधा के लिए नाले पर अतिक्रमण कर लिया है, जिससे निस्तार का पानी बाधित हो रहा है। वार्ड वासियों का कहना है कि पूर्व में भी इस मामले की शिकायत की गई थी, लेकिन अतिक्रमणकारी पर अब तक जिम्मेदारों की नजर नहीं पहुंची है। शिकायतकर्ता अलकेश मालवीय ने बताया कि अनावेदक द्वारा नाले की जगह पर अतिक्रमण कर मकान बनाने से अर्जुन वार्ड 2 तुलसी नगर के समस्त निवासी अत्याधिक परेशान है। वार्डवासियों ने जब नाले पर अतिक्रमण करने से रोका तो अनावेदक झूठी शिकायत करने की धमकी देता है। वार्ड वासियों ने मांग की है कि सरकारी नाले से अवैध कब्जा को हटाया जाए। शिकायत करने वालों में वार्डवासी शेषराव, राजेश दरवाई, महेश मालवीय, अशोक ठाकुर, अशोक, संतोष, पारस, संगीता, कुसुम, सुनंदा, अनीता ठोके, आरती ठाकुर, राधिका, अनिल, दीपिका, रितु लोखंडे, मंगू बाई, लीला मालवी, दिनेश, प्रमोद शुक्ला, आकाश, सदाशिव दरवाई, संध्या धुर्वे, बरखा धुर्वे, पिंकी पाल, अर्जुन, रागिनी, निशा सरनेकर, संगीता, रानी, सुशीला मालवीय, लक्ष्मी मालवीय, अलका पाटणकर, विजय नागले, लक्ष्मी मोरले, कमलेश मालवीय, गोलू, गब्बर सहित अनेक वार्ड वासी शामिल है।




