Betul news: माता चंडी को चुनरी भेंट कर राजाराम ठाकुर ने मनाया अपना जन्मदिन

ढोलेवार कुनबी समाज युवा संगठन चिचोली के कार्यकर्ताओं ने दी बधाई

चिचोली। सूर्यवंशी ढोलेवर कुनबी समाज युवा संगठन चिचोली के सक्रिय युवा कार्यकर्ता राजाराम ठाकुर ने शुक्रवार 20 अक्टूबर को अपना जन्म दिवस बड़ी ही सादगी पूर्ण तरीके से मनाया। इस अवसर पर चिचोली युवा संगठन के लगभग आधा सैकड़ा युवा चंडी दरबार पहुंचे और उन्होंने राजाराम ठाकुर को जन्मदिन की बधाई देते हुए उनके उज्जवल भविष्य की कामना की।

सूर्यवंशी ढोलेवर कुनबी समाज युवा संगठन के जिला कोषाध्यक्ष महेश पारधे ने बताया कि राजाराम ठाकुर बहुत ही सेवाभावी युवा है, आज के समय में जहां युवा पीढ़ी जन्मदिन को आधुनिक तरीके से मनाते हैं वहीं राजाराम ठाकुर ने माता के दरबार में सादगी पूर्ण जन्मदिन मनाते हुए वहां दर्शन करने आए सैकड़ो श्रद्धालुओं को प्रसादी का भी वितरण किया। निश्चित ही यह आज की भावी युवा पीढ़ी को राजाराम ठाकुर के कार्य से प्रेरणा मिलेगी। महेश पारधे ने बताया कि युवा संगठन का प्रयास है कि जन्मदिन सहित हर शुभ कार्यों को सेवा दिवस के रूप में मनाने की पहल सूर्यवंशी ढोलेवार कुनबी युवा संगठन द्वारा की जाएगी ताकि शुभ कार्य सादगी पूर्ण होने के साथ ही जरूरतमंदों की सेवा हो सके। इस मौके पर राजाराम ठाकुर को संगठन के युवा कार्यकर्ताओं ने बधाई दी और आने वाले वर्षों में इसी प्रकार सामाजिक, धार्मिक कार्यों में अग्रणी रहने की अपेक्षा व्यक्त की। राजाराम ठाकुर ने भी सभी युवा कार्यकर्ताओं का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि वह प्रत्येक जन्मदिन को सेवा कार्य दिवस के रूप में मनाएंगे। साथ ही अन्य युवाओं को भी सेवा कार्य करने के लिए प्रेरित करेंगे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button