protect from cold: ठंड से बचाने सरकारी स्कूल के बच्चों को वितरित किए ट्रैकसूट

बैतूल। प्राथमिक शाला सापना में अध्यनरत स्कूली बच्चों को सर्दी के बचाव के लिए समाजसेवी विवेक बंटी वर्मा ने ट्रैक सूट वितरित किए। ट्रैक सूट वितरित करते हुए विद्यार्थियों से एकाग्रता से अध्ययन करने का आह्वान किया। प्रधान पाठक प्रदीप चौधरी ने बताया कि ट्रैक सूट पहनकर बच्चे अब खुशी-खुशी स्कूल आ रहे हैं। शिक्षा पर जोर देते हुए उन्होंने कहा कि अध्यापक अपनी जिम्मेदारी समझें और बच्चों को गुणवत्तापरक शिक्षा दें। जिससे उनका भविष्य उज्जवल हो सके और हमारे विद्यालय का भी नाम रोशन हो। इसके साथ-साथ बच्चों को हिदायत दी कि वह रोजाना स्कूल आएं जिससे शिक्षा में विघ्न उत्पन्न न हो। प्रधान पाठक प्रदीप चौधरी ने समाज सेवी बंटी वर्मा के इस प्रयास की सराहना करते हुए कहा कि इन बच्चों को स्वेटर की सबसे ज्यादा जरूरत थी। स्वेटर के अभाव में तेज सर्दी के दिनों में कई छोटे बच्चे तो स्कूल आने की हिम्मत नहीं कर पाते। लेकिन अब बच्चे खुशी-खुशी स्कूल आ रहे हैं।




