Betul news: प्रीति वर्मा ने दुबई में 3 मिनट में दी बैतूल की संस्कृति और लोक कला की जानकारी
जिले की कला और संस्कृति को अंतर राष्ट्रीय स्तर पर मिली पहचान

Betul news: बैतूल। जिले की लोक कला एवं संस्कृति को सही प्लेटफार्म मिलने से यहां के अंचलों की संस्कृति और कलाकारों को भी राष्ट्रीय और अंतर राष्ट्रीय स्तर पर पहचान मिल रही है। हाल ही में बैतूल की बेटी एकलव्य लोक कला समिति की सदस्य प्रीति पिता कृष्ण कुमार वर्मा ने बैतूल एवं मध्य प्रदेश की लोक कला का परचम भारत के प्रधान कोंसलावास दुबई में फहराया है। मध्य प्रदेश की संस्कृति पर उद्बोधन देने के लिए मिले 3 मिनट के समय में प्रीति वर्मा ने बैतूल जिले की भी लोक कला एवं संस्कृति की जानकारी अंतरराष्ट्रीय स्तर पर आयोजित कार्यक्रम में साझा की हैं। प्रीति के इस प्रयास से बैतूल एवं यहां की संस्कृति की पहचान अब अंतरराष्ट्रीय स्तर पर होने लगी है।
उल्लेखनीय है कि दुबई की इंडियन एंबेसी में 26 जनवरी को गणतंत्र दिवस समारोह आयोजित किया गया था। प्रीति वर्मा इस कार्यक्रम में एक लोक कलाकार के रूप में शामिल हुई थी। प्रीति ने बताया कि कार्यक्रम में उन्हें बैतूल और मध्य प्रदेश की संस्कृति के बारे में विचार व्यक्त करने का समय दिया गया था। इसमें उन्होंने मध्य प्रदेश सहित बैतूल जिले की लोक संस्कृति का बखान अपने शब्दों में किया। गौरतलब है कि प्रीति वर्मा मध्य प्रदेश से एकमात्र लोक कलाकार थी जिन्हें दुबई में आयोजित इस कार्यक्रम में शामिल होने का मौका मिला। कार्यक्रम में मुख्य रूप से भारत के महावाणिज्य दूत दुबई सतीश कुमार सिवन शामिल थे। साथ हि अवार्ड कार्यक्रम टीम जेनिथ इंडिया के संस्थापक मिथिल कलांबे द्वारा होटल विंटेज घया ग्रैंड दुबई मे ऑर्गेनाइज किया गया जिसमें टीम जेनिथ इंडिया द्वारा प्रीति वर्मा को इंटरनेशनल डांस आइकॉन अवार्ड 2024 भी दिया गया। कार्यक्रम मे ग्लोबल एम्बेसडर डॉ जितेंद्र मतलानी, कर्मस्ताजी ग्रुप दुबई के संचालक रसीद कर्मा शाजी, एंबेसडर ऑफ़ इंडिया दुबई मोहम्मद आरजू रिजवी, इंडिया दुबई बिजनेस फॉर्म के संचालक आलोक मिश्रा डॉ. मनीष गवई भारत सरकार राष्ट्रीय युवा पुरस्कार विजेता और सार्क युवा राजदूत निजी सचिव अध्यक्ष डीडब्ल्यूबीडीएनसी सामाजिक न्याय मंत्रालय भारत सरकार उपस्थित थे। बैतूल जिले की लोक कला और संस्कृति की दुबई में चर्चा होना मध्य प्रदेश सहित बैतूल जिले के लिए गौरव का विषय है।




