Politicle news:एसडीओ बारस्कर सांसद पद के सशक्त दावेदार बने

कौन है एसडीओ बारस्कर?

बैतूल। लोकसभा चुनाव में कुछ ही दिन बाकी हैं। भाजपा और कांग्रेस समेत कई पार्टियां पूरे दमखम के साथ चुनावी मैदान में उतर रही हैं और अपनी-अपनी जीत के दावे कर रही हैं। इसके साथ ही बैतूल हरदा हरसूद संसदीय क्षेत्र में सांसद पद के लिए नए-नए सर्वे सामने आ रहे हैं। अब एक ताजा सर्वे में चौंकाने वाला तथ्य सामने आया हैं। इसमें एसडीओ बारस्कर को सांसद के तौर पर पहली पसंद बताया गया है।

गौरतलब है कि बैतूल संसदीय क्षेत्र के इतिहास में हुए 17 चुनावों में कांग्रेस और भाजपा का मुकाबला बराबर का रहा है। दोनों ही दलों ने 8-8 बार जीत दर्ज की है। एक बार भारतीय लोकदल ने जीत दर्ज की थी। पिछले 8 चुनावों से इस सीट पर लगातार भाजपा जीत दर्ज कर रही है। 2009 में नए परिसीमन के बाद यह सीट अजजा वर्ग के लिए आरक्षित हुई। इसके बाद हुए दो चुनावों में भी भाजपा ने सीट बरकरार रखी। राजनीतिक जानकारो का मानना है कि 2024 की टक्कर इस बार रोचक है।

कौन है एसडीओ बारस्कर?

भयावाडी तहसील शाहपुर विधानसभा क्षेत्र घोडाडोंगरी निवासी झामसिंह बारस्कर सन् 1993 में सिविल इंजिनियर पीडब्ल्यूडी विभाग में कार्य करते हुए वर्तमान में एसडीओ के पद पर कार्यरत है। क्षेत्र में उनकी पकड़ बेहद मजबूत है। गांव-गांव में उनका संपर्क है। उन्होंने आदिवासी समाज की विरासत को संभालने की भरपूर कोशिश की है, अब राजनीतिक तौर पर उनकी वोटर में स्वीकार्यता को लेकर चर्चा का माहौल बना हुआ है। इनकी प्रारम्भिक शिक्षा प्राथमिक/माध्यमिक शाला भयावाडी से हायर सेकेण्डी शाहपुर एवं उच्च शिक्षा बीई सिविल इन्दौर सन् 1990 में प्राप्त की। सन् 1993 में सिविल इंजिनियर पीडब्ल्यूडी. विभाग में कार्य करते हुए वर्तमान में एसडीओ के पद पर कार्यरत है। अभी तक के सेवा काल में सन् 2014 से मार्च 2023 तक लगभग 9 वर्ष इन्होंने अपने गृह जिला बैतूल में एसडीओ (भवन निर्माण शाखा) पीडब्ल्यूडी के पद पर रहकर जो निर्माण कार्य वर्षों से लंबित थे स्वयं के निरंतर प्रयासो से पूर्ण कराये है। विधानसभा क्षेत्र घोड़ाडोगरी में झामसिंह बारस्कर को एसडीओ बारस्कर के नाम से सभी अच्छे से जानते है।

— जरूरतमंदों की मदद के लिए हमेशा रहते हैं तत्पर–

एसडीओ साहब द्वारा जनहित में सहयोग जैसे 75 प्रतिशत से ज्यादा अंक लाने वाले हाई स्कूल के बच्चों को प्रतिवर्ष प्रोत्साहन राशि रूपये 5 हजार देना हो या भयावाडी मेले में प्रथम पुरुस्कार देना हो, ई.जीएस स्कूल में बच्चों की ड्रेस देना, कव्वाली, डंडार, मंदिर निर्माण एवं जरूरतमंद गरीबों की सभी तरह से आवश्यक मदद करने के लिए एसडीओ साहब हमेशा तैयार रहते हैं।एसडीओ साहब को जल संरक्षण पर्यावरण एवं गौपालन से बढ़ा लगाव है। इसी सोच का परिणाम है कि उनके स्वयं के खेत ग्राम मानसिंहपुरा ग्राम पंचायत सालीनेट में लगभग 20 एकड भूमि में लगभग 5 हजार पौधे आम, नींबू, आवला, सागौन, नीलगीरी के लगे हुए हैं। उसी खेत में 5 डेम बनाये गये है जिसमें वर्षा का जल एकत्रित किया जाकर सिंचाई की जाती है। स्वयं के द्वारा गौपालन के लिए गौशाला का निर्माण भी किया जा रहा है। साथ ही सिविल इंजिनियरिंग पास युवकों को प्रशिक्षित कर जागरूक भी कर रहे हैं।

— वार्ड क्रमांक 4 से बहु जिला पंचायत सदस्य —

पुत्रवधु बिलकिस बारस्कर जिला पंचायत बैतुल के वार्ड क्रमांक 4 से वर्तमान में जिला पंचायत सदस्य एवं पुत्र विरेन्द्र बारस्कर ग्राम पंचायत सालीमेट के सरपंच है। वार्ड 4 में हमेशा कांग्रेस पार्टी का दबदबा रहा है। लेकिन बारस्कर साहब की उस क्षेत्र में लोकप्रियता, कोरकू समाज एवं यादव समाज का एकजुट होकर एक तरफा वोटिंग करने की वजह से जीत मिली एवं कांग्रेस प्रत्याशी तीसरे नंबर पर रही। अब तो दबे जुबान लोग कहने लगे है कि एसडीओ बारस्कर को यदि भाजपा से लोकसभा का उम्मीदवार बनाया जाता है तो उच्च शिक्षित, सहज सरल स्वभाव प्रशासनिक अनुभव के कारण जन्म स्थान भयावाडी से लगे 20 से 25 ग्राम एवं क्षेत्र का कुडमी समाज, यादव समाज एवं आदिवासी समाज का अच्छा सहयोग प्राप्त हो सकता है, जिससे बड़े अंतर से हर हाल में लोकसभा में जीत सुनिश्चित है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button