दर्दनाक हादसा: दो बाइक की जोरदार भिड़ंत, बेटे की मौत पिता घायल

Big Accident: बैतूल। मध्यप्रदेश के बैतूल जिले में ग्राम कोलगांव के पास दो बाइक की जोरदार टक्कर हो गई जिसमें बाइक सवार बेटे की मौके पर ही मौत हो गई वहीं पिता गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल को जिला अस्पताल बैतूल में भर्ती कराया गया है ।
प्राप्त जानकारी के अनुसार दाना भुसुम उम्र 40 वर्ष निवासी ग्राम चारसी थाना बैतूल बाजार अपने पिता बुद्धू भुसुम उम्र 65 वर्ष के साथ ग्राम चारसी से बैतूल की ओर आ रहा था। रास्ते में कोलगांव के पास रोड पर सामने से आ रही बाइक से युवक की बाइक की जोरदार टक्कर हो गई। जिसमें युवक की घटना स्थल पर ही मौत हो गई वहीं बाइक सवार पिता गंभीर रूप से घायल हो गए।

घटना के बाद राहांगीरों ने इसकी सूचना तत्काल 108 एंबुलेंस को दी। जिसमें घायल बुद्धू को गंभीर हालत में जिला अस्पताल लाकर भर्ती कराया है। मृतक का जिला अस्पताल में पोस्टमार्टम करने के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया है । बैतूल बाजार पुलिस घटना की जांच कर रही है।




