Games News : राष्ट्रीय ताइक्वांडो प्रतियोगिता में हरियाणा ने जीते 8 गोल्ड, 5 सिल्वर और 6 ब्रांज
Betul News : बैतूल के पुलिस परेड मैदान में हो रही 67 वीं राष्ट्रीय ताइक्वांडो प्रतियोगिता के पांचवें दिन गुरुवार को 19 आयु वर्ग के विभिन्न वजन समूहों के मध्य प्रतियोगिता हुई। 17 वर्ष आयु वर्ग अंतर्गत 13 विभिन्न वजन समूह के लिए प्रतियोगिता पूर्ण हुई। प्रतियोगिता में हरियाणा ने जीते 8 गोल्ड, 5 सिल्वर और 6 ब्रांज जीतकर पहले स्थान पर कब्जा जमा लिया है।
समापन के एक दिन पूर्व तक 14 और 17 आयु वर्ग की प्रतियोगिताएं पूर्ण हो चुकी हैं, जबकि 19 आयु वर्ग के मैच देर शाम तक जारी रहे। 17 वर्ष आयु वर्ग में पदक तालिका में हरियाणा प्रथम स्थान, गुजरात द्वितीय एवं मध्यप्रदेश के द्वारा तृतीय स्थान प्राप्त किया गया। इसी तरह 17 वर्ष आयु वर्ग में हरियाणा राज्य के खिलाडिय़ों द्वारा छह गोल्ड, दो सिल्वर एवं तीन ब्रोंज कुल 11 पदक, गुजरात राज्य के खिलाडिय़ों द्वारा तीन गोल्ड, चार सिल्वर एवं पांच ब्रांज कुल 12 पदक तथा मध्य प्रदेश के खिलाडिय़ों द्वारा तीन गोल्ड, तीन सिल्वर, पांच ब्रांज कुल 11 पदक प्राप्त किए गए।
अब तक संपन्न हुई 14 एवं 17 आयु वर्ग बच्चों की विभिन्न वजन समूहों की प्रतियोगिता में सम्मिलित रूप से हरियाणा आठ गोल्ड, पांच सिल्वर एवं छह ब्रांज कुल 19, द्वितीय स्थान महाराष्ट्र आठ गोल्ड, चार सिल्वर पांच ब्रांज कुल 17 मेडल तथा मध्य प्रदेश तृतीय स्थान छह गोल्ड, पांच सिल्वर, आठ ब्रांज इस प्रकार 19 पदक प्राप्त कर पदक तालिका में अग्रणी हैं।




