Crime News: जूस सेंटर में घुसे चोरों ने दूध पिया और काजू फल लेकर चंपत हो गए

Today Crime News: बैतूल। मध्यप्रदेश के बैतूल जिले में जूस की दुकान को चोरों ने निशाना बनाया। चोरों ने दुकान में घुसकर पहले तो फ्रिज से दूध निकाला और दो गिलास में भरकर पिया। इसके बाद नकदी, काजू और फल चोरी कर भाग गए। घटना जहां पर हुई है उसके पास ही पुलिस थाना भी है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार महेंद्र पवार संचालक शीतल जूस सेंटर जो कि चौपाटी पर अपनी जूस की दुकान चलाते हैं। रोजाना की तरह रात 10 बजे के आसपास अपनी दुकान बंद कर घर चले गए । जब सुबह 9 बजे वे दुकान खोलने के लिए पहुंचे तो उन्होंने देखा कि उनकी दुकान में लगी जाली टूटी हुई है। अंदर घुसकर देखा तो पैसों का काउंटर टूटा हुआ था और सामान भी इधर-उधर बिखरा हुआ था।
काउंटर में रखें लगभग 2 हजार रुपए नगदी फ्रिज में रखे फल फ्रूट और आधा किलो काजू का पैकेट उनकी दुकान से गायब था वही दुकान में जो चोर चोरी करने आए थे उन्होंने पहले फ्रिज से दूध का पैकेट निकले और दो गिलास में दूध भर कर पिया और फिर पैसे और बाकी सामान लेकर वहां से रफू चक्कर होकर।
दुकान संचालक महेंद्र ने इस पूरी घटना को लेकर कोतवाली में एक आवेदन दिया है। शिकायत के बाद कोतवाली पुलिस भी मौके पर पहुंची और घटनास्थल का निरीक्षण किया ।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button