MP News : कौन बनेगा मंत्री ! मध्यप्रदेश का पहला मंत्रिमंडल विस्तार सोमवार को होगा

Mp News : Cabinet Expansion : मध्यप्रदेश में सरकार बनने के बाद अब पहला मंत्रिमंडल का विस्तार सोमवार को तय हो गया है। कई दिनों से मंत्रिमंडल विस्तार को लेकर चल रही कवायद रविवार को पूरी हो गई है। प्रधानमंत्री, गृह मंत्री,भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष, राष्ट्रीय संगठन महामंत्री से मुख्यमंत्री डा मोहन यादव के द्वारा मुलाकात कर मंत्रिमंडल विस्तार पर सहमति ले ली गई है। ( Cabinet Expansion)

यह जानकारी मीडिया को मिली है कि मध्यप्रदेश में डा. मोहन यादव कैबिनेट का विस्तार सोमवार को दोपहर 3.30 बजे होगा। मुख्यमंत्री डा. मोहन यादव ने दिल्ली में सभी वरिष्ठ नेताओं से मुलाकात कर मंत्रिमंडल में किन्हें स्थान देना है उनके नाम तय कर मंत्रियों की सूची को अंतिम रूप दे दिया है।बताया जा रहा है के मुख्यमंत्री सोमवार को सुबह राजभवन जाकर राज्यपाल से मुलाकात कर शपथ लेने वाले मंत्रियों के नाम सूची सौंपेंगे। इसके बाद दोपहर में शपथ ग्रहण का कार्यक्रम होगा। ( Cabinet Expansion)
डा मोहन यादव की सरकार में किसे मंत्रिमंडल में स्थान मिलेगा यह तो सोमवार को ही पता चलेगा। मध्यप्रदेश में विधानसभा चुनाव में मिली जीत के बाद 13 दिसंबर को डा. मोहन यादव ने मुख्यमंत्री और जगदीश देवड़ा और राजेंद्र शुक्ल ने उप मुख्यमंत्री के रूप में शपथ ग्रहण की थी। इसके बाद से ही मंत्रिमंडल के विस्तार को लेकर अटकलें लगाई जा रहीं थी। ( Cabinet Expansion)




