अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के प्रदेश सहमंत्री जनजाति छात्र नेता देवेन्द्र धुर्वे का बैतूल रेलवे स्टेशन पर कार्यकताओं ने किया भव्य स्वागत

बैतूल। अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद का 69वा राष्ट्रीय अधिवेशन दिल्ली में समापन हुआ ! बैतूल जिले के छात्रों की आवाज को निरंतर उठाने वाले सरल सौभाव के जनजाति छात्र नेता बड़े भैया देवेन्द्र धुर्वे जी को प्रदेश सहमंत्री की घोषणा किया गया विद्यार्थी परिषद सोशल मीडिया प्रमुख अनुराग यादव ने बताया देवेंद्र धुर्वे 2017 से लगातार बैतूल जिले के छात्रों की आवाज बुलंदता से उठाते आ रहे हैं एव छात्रों के लिए हमेशा तत्पर रहते हैं । विद्यार्थी परिषद कार्यकर्ता लक्की खातरकर ने बताया कि धुर्वे के प्रदेश सहमंत्री नियुक्त होने से बैतूल जिले के छात्रों में खुशी की लहर उमड़ पड़ी। श्री धुर्वे के बैतूल पहुंचते ही सैकड़ों कार्यकर्ताओ ने फूल माला ढोल बाजे के साथ दमदार स्वागत किया !




