Bjp Mahila Morcha : भाजपा महिला मोर्चा ने मनाया हल्दी कुमकुम कार्यक्रम

उपहार स्वरूप श्रृंगार सामग्री देकर सुख सौभाग्य की कामना

बैतूल। भारतीय जनता पार्टी महिला मोर्चा द्वारा रविवार भाजपा कार्यालय में हल्दी कुमकुम कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में प्रदेश कार्यसमिति सदस्य हेमलता कुंभारे प्रमुख रूप से मौजूद ररही। कार्यक्रम की शुरुआत करते हुए महिलाओं ने एक-दूसरे को हल्दी कुमकुम लगाकर उपहार स्वरूप श्रृंगार सामग्री देकर सुख सौभाग्य की कामना की। वहीं वान दिए और वान देते हुए एक से बढ़कर एक उखाणे सुनाएं। इस दौरान महिलाओं में बहुत उत्साह था और सभी ने बढ़-चढ़कर इस आयोजन में हिस्सा लिया।
हल्दी कुमकुम से सौभाग्य में होती वृद्धि


महिलाओं ने कहा कि हल्दी कुमकुम सनातनी संस्कृति में अखंड सौभाग्य का प्रतीक है। हल्दी कुमकुम से सौभाग्य में वृद्धि होती है। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में प्रदेश कार्यसमिति सदस्य हेमलता कुंभारे, भाजपा की जिला उपाध्यक्ष रश्मि साहू, महिला मोर्चा की जिला अध्यक्ष ममता मालवीय, पूर्व महामंत्री पद्मा साहू, जिला महामंत्री सुनीता देशमुख, जिला उपाध्यक्ष सुषमा नरवरे, जिला महामंत्री लाजवंती नागले, जिला मंत्री शोभा देशमुख, सुनीला राठौर, ममता यादव, शोभा देशमुख, कार्यालय मंत्री वर्षा खाड़े, कोषाध्यक्ष फरीदा हुसैन, कविता मालवी, कृष्णा अमरूते, साक्षी शर्मा, लता सोनी गंज मंडल अध्यक्ष नीलम वागद्रे, कोठी बाजार मंडल अध्यक्ष नीलम कौशिक, आमला मंडल अध्यक्ष आरती पाटिल, बैतूल ग्रामीण मंडल अध्यक्ष सुनीता बारस्कर सहित मंडल पदाधिकारी समस्त जनप्रतिनिधि, गर्ल्स कॉलेज के जनभागीदारी सदस्य सहित बड़ी संख्या में मातृशक्ति उपस्थित रही।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button