Train Accident : ईयरफोन लगाकर जा रहा युवक ट्रेन से टकराकर पटरी के बीच गिरा, उपर से गुजर गई 52 डिब्बे की ट्रेन

Train Accident : बैतूल। ईयरफोन लगाकर घूम रहे युवक की जिंदगी दांव पर लगने से बच गई। ट्रेन की टक्कर से वह पटरी के बीच में गिर गया और उसके उपर से 52 डिब्बे की ट्रेन धड़धड़ाते हुए गुजर गई। गंभीर हालत में उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। यह हादसा मध्यप्रदेश के बैतूल जिले में पाथाखेड़ा क्षेत्र में हुआ।

सारनी थाना क्षेत्र के पाथाखेड़ा में मंगलवार को कालीमाई निवासी देवेंद्र नरवरे उम्र 22 वर्ष काली मंदिर से पूजा कर घर लौटते समय रेलवे पटरी पार कर रहा था।उसने ईयर फोन लगाया था जिससे उसे ट्रेन की आवाज सुनाई नहीं दी। जब वह पटरी पर था तभी कोयला लेकर आने वाली मालगाड़ी वहां पहुंच गई।

मालगाड़ी से टकराकर वह दोनों पटरियों के बीच गिर गया। मालगाड़ी के 52 डिब्बे उसके ऊपर से गुजर गए फिर भी उसकी जान बच गई। मालगाड़ी के गुजरने के बाद वेकोलि की एंबुलेंस से उसे पाथाखेड़ा के अस्पताल पहुंचाया गया। हालत गंभीर होने के कारण प्राथमिक उपचार के बाद उसे जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। देवेंद्र के सिर में गंभीर चोट आई है और दाहिने हाथ की एक उंगली भी कट गई है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button