Crime News : धारदार हथियार लेकर घूमना पड़ा मंहगा, पुलिस ने चार को गिरफ्तार किया

Betul Crime News : बैतूल। विधानसभा चुनाव 2023 की आचार संहिता प्रदेश में लागू होने एवं कानून व्यवस्था ड्यूटी को बनाए रखने के लिए पुलिस अधीक्षक सिद्धार्थ चौधरी एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक कमला जोशी के मार्गदर्शन एवं निर्देशन में सघन चेकिंग अभियान चलाए जा रहे हैं। चेकिंग के दौरान सारनी थाना क्षेत्र के अंतर्गत अलग-अलग जगह से तीन आरोपिताें को धारदार छुरा लेकर घूमते हुए गिरफ्तार किया गया।

थाना मुलताई में एक आरोपित धारदार चाकू के साथ घूमता मिला। सभी के विरुद्ध 25 आर्म्स एक्ट की कार्यवाही कर प्रकरण न्यायालय में भेजा गया ।पुलिस के द्वारा गिरफ्तार किए गए आरोपितों में अमरलाल धम्मू उईके, उम्र 26 साल निवासी मढ़काढ़ाना सारनी, सोनू पिता मन्नू यादव, उम्र 27 साल निवासी वार्ड आजाद सारनी, मियान रामसिंह इरपाचे,निवासी मढ़काढ़ाना सारनी और लोकेश पिता भिक्कूलाल गढ़ेकर, उम्र 32 साल निवासी ग्राम सर्रा मुलताई शामिल हैं।

यातायात पुलिस कर रही कार्रवाई

विधानसभा चुनाव को दृष्टिगत रखते हुए यातायात पुलिस द्वारा वाहनों पर लगी नंबर प्लेट जो विधिवत नहीं है उनको निकाला जा रहा है । इसके साथ ही वाहनों के शीशे पर पर लगी ब्लैक फिल्म निरंतर निकालकर चालानी कार्रवाई की जा रही है ।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button