Railway News : वंदे भारत ट्रेन का स्टापेज मिलने पर बंटी पेसवानी,बबलू खुराना को बधाई दी

Betul News : बैतूल। इंदौर नागपुर इंदौर के लिए शुरू हुई वंदे भारत ट्रेन का आज से बैतूल स्टापेज प्रारंभ हो गया। ट्रेन के स्टेशन पहुंचने पर बड़ी संख्या में पहुंचे लोगों ने लोको पायलटों का मिठाई खिलाई और माला पहनाकर स्वागत किया। हाल ही में भोपाल में नईदुनिया/नव दुनिया के हॉटल ताज में आयोजित एक कार्यक्रम के दौरान वहां मौजूद जितेंद्र बंटी पेसवानी एवं बबलू खुराना ने रेल मंत्री अश्वनी वैष्णव से मुलाकात कर इंदौर नागपुर इंदौर वंदे भारत ट्रेन का स्टापेज दिए जाने की मांग को लेकर आवेदन दिया था।
रेल मंत्री ने बैतूल में वंदे भारत ट्रेन का जल्द स्टापेज दिए जाने का भरोसा दिया था,जो आज पूरा हुआ। इसी मामले को लेकर सांसद डीडी उइके ने भी रेल मंत्री अश्वनी वैष्णव को पत्र लिखकर वंदे भारत ट्रेन का स्टापेज दिए जाने का अनुरोध किया था। ट्रेन के बैतूल पहुंचनें पर जितेंद्र बंटी पेसवानी एवं बबलू खुराना ने स्टेशन पहुंच कर लोको पायलटों का फूल माला पहनाकर स्वागत कर इंजन की पूजा अर्चना की।
वंदे भारत ट्रेन का बैतूल स्टापेज दिए जाने पर पिंटू परिहार, अजय सलूजा, कमलेश मेहता, शैलेश अग्रवाल, राजेश आहूजा, नारायण पवार, रामदेव पारधे, तरुण वैद्य, मनोज धोटे,अन्नू जसूजा, पंकज साबले, भावेश पटेल, मनीष तनवर आदि ने जिलेवासियों की ओर से जितेंद्र बंटी पेसवानी एवं बबलू खुराना को बधाई देते हुए रेल मंत्री अश्वनी वैष्णव एवं सांसद डी डी उइके का आभार माना।




