पाढर क्षेत्र के शीतलझीरी बांध का गांधीवादी तरीके से करेंगे विरोध: स्पेंसर लाल

बैतूल। पाढर क्षेत्र के शीतलझीरी बांध का विरोध शुरू हो गया है। कांग्रेस के जिला संगठन मंत्री स्पेंसरलाल ने बताया कि कांग्रेस इस बांध का गांधी तरीके से विरोध करेगी। उन्होंने बताया कि शीतलझिरी बांध में आदिवासियों की जमीन डूब में जाएगी, हजारों लोग प्रभावित होंगे। पूर्व में भी इस क्षेत्र के लोगो ने अपनी-अपनी पंचायतों की सभाओं में सर्वसम्मति से विरोध किया था और कलेक्ट्रेट में जिला सीईओ अक्षत जैन को ज्ञापन सौप कर विरोध जताया था। इस बांध के आसपास के कई गांव प्रभावित होंगे। ग्रामीणों की आवाज और मांग को मध्यप्रदेश की शिवराज सरकार ने अस्वीकार कर शीतलझिरी बांध को सूत्रों के मुताबिक पास करके तानाशाही कार्य किया है। जिसका विरोध हर स्तर पर किया जाएगा। कांग्रेस सरकार आते ही ऐसे निर्णय को वापस लेकर पाढर क्षेत्र के आदिवासियों की हक लड़ाई लड़ी जायेगी। स्पेंसर लाल ने प्रशासन को भी आदिवासी विरोधी निर्णय को वापस लेने का आग्रह किया ताकि गरीब आदिवासियों की जमीन को बचाया जा सके। आदिवासियों के हक की लड़ाई के लिए “आमरण अनशन” करने की भी चेतावनी दी है।




