MP Election : बैतूल के पांच विधानसभा क्षेत्रों में 12 लाख 26503 मतदाता करेंगे मतदान

पांचों विधानसभा क्षेत्रों में पांच वर्ष में एक लाख चार हजार 805 मतदाता बढ़े


MP Election 2023 : बैतूल।
भारत निर्वाचन आयोग द्वारा दिए गए निर्देश पर विधानसभा निर्वाचन 2023 के लिए बैतूल जिले में बुधवार को मतदाता सूची का अंतिम प्रकाशन किया गया। जिले के सभी पांच विधानसभा क्षेत्रों में 22621 नए मतदाताओं के नाम शामिल करने के बाद अब कुल 12 लाख 26 हजार 503 मतदाता हो गए हैं। जबकि वर्ष 2018 में 11 लाख 21 हजार 613 मतदाता थे। जिले के भैंसदेही विधानसभा क्षेत्र में सर्वाधिक दो लाख 63 हजार 1145 मतदाता हैं। बुधवार को मान्यता प्राप्त राजनैतिक दलों के प्रतिनिधियों के साथ स्टैंडिंग कमेटी की बैठक में इस संबंध में जानकारी देेने के साथ ही राजनैतिक दलों के प्रतिनिधियों को मतदाता सूची की हार्ड और साफ्ट कापी का वितरण भी किया।

प्राप्त जानकारी के अनुसार मुलताई विधानसभा क्षेत्र में अब कुल दो लाख 31 हजार 682 मतदाता हो गए हैं। इनमें पुरूष 118578 , महिला 113098 महिला और छह अन्य मतदाता शामिल हैं। वर्ष 2018 में मुलताई विधानसभा में कुल 212378 मतदाता थे जिनमें पुरूष 110077, महिला 102293 और आठ अन्य शामिल थे।आमला विधानसभा क्षेत्र में अब कुल दो लाख 16 हजार 592 मतदाता हो गए हैं। इनमें पुरूष 109905 , महिला 106686 महिला और एक अन्य मतदाता शामिल हैं। वर्ष 2018 में आमला विधानसभा में कुल दो लाख सात हजार 38 मतदाता थे जिनमें पुरूष 106883, महिला 100148 और सात अन्य शामिल थे।

बैतूल विधानसभा क्षेत्र में अब कुल दो लाख 55 हजार 15 मतदाता हो गए हैं। इनमें पुरूष 129194 , महिला 125810 महिला और 11 अन्य मतदाता शामिल हैं। वर्ष 2018 में बैतूल विधानसभा में कुल दो लाख 32 हजार 992 मतदाता थे जिनमें पुरूष 119923, महिला 113050 और 19 अन्य शामिल थे। भैंसदेही विधानसभा क्षेत्र में अब कुल दो लाख 63 हजार 115 मतदाता हो गए हैं। इनमें पुरूष 133449 , महिला 12966 महिला मतदाता शामिल हैं।

वर्ष 2018 में भैंसदेही विधानसभा में कुल दो लाख 37 हजार 118 मतदाता थे जिनमें पुरूष 121052, महिला 116056 और 10 अन्य शामिल थे। घोड़ाडोंगरी विधानसभा क्षेत्र में अब कुल दो लाख 60 हजार 99 मतदाता हो गए हैं। इनमें पुरूष 131167 , महिला 128927 महिला और पांच अन्य मतदाता शामिल हैं। वर्ष 2018 में घोड़ाडोंगरी विधानसभा में कुल दो लाख 32 हजार 87 मतदाता थे जिनमें पुरूष 118010, महिला 114071 और  छह अन्य शामिल थे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button