संतोष पंडोले बने लकी ड्रा विजेता, बाबा साईं मोबाइल ने ग्राहकों के लिए किया लकी ड्रा का आयोजन

बैतूल। गंज स्थित बाबा साईं मोबाइल में ग्राहकों के लिए लकी ड्रा का आयोजन किया गया। लकी ड्रा कार्यक्रम में टेक्नो और रियलमी कंपनी के डिस्ट्रीब्यूटर प्रतीक मेहता तथा सीए अक्षय मेहता मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। कार्यक्रम के दौरान लकी ड्रा का उद्घाटन प्रतीक मेहता द्वारा किया गया।

लकी ड्रा में पहला इनाम वाशिंग मशीन रखा गया था, जिसके लकी विनर संतोष पंडोले बने। संतोष पंडोले ने सैमसंग गैलेक्सी मोबाइल खरीदा था, जिस पर उनका लकी ड्रा निकला और वे वाशिंग मशीन के विजेता बने।

इस अवसर पर प्रतीक मेहता ने अपने उद्बोधन में बाबा साईं मोबाइल शॉप द्वारा दी जा रही सेवाओं की सराहना की और अधिक से अधिक ग्राहकों को दुकान से जुड़ने का आग्रह किया। उन्होंने मोबाइल शॉप के संचालक अखलेश चौकीकर की प्रशंसा करते हुए कहा कि अखलेश ग्राहक नहीं रिश्ते बनाते हैं। कार्यक्रम के अंत में बाबा साईं मोबाइल के संचालक अखलेश चौकीकर ने लकी ड्रा में शामिल हुए सभी ग्राहकों का आभार व्यक्त किया और भविष्य में भी इसी तरह ग्राहकों के लिए आकर्षक योजनाएं लाने की बात कही। कार्यक्रम का सफल एवं सधे हुए अंदाज में संचालन लोकेश अड़लक द्वारा किया गया।

https://www.facebook.com/share/v/16DnPBtyq6/ वीडियो देखने के लिए लिंक ओपन करें

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button