Betul news: 9 हजार 364 युवक व 7 हजार 600 युवतियों का सपना है मेडिकल कॉलेज

90 फ़ीसदी युवा चाहते है बैतूल में हाईटेक सुविधाएं, युवाओं के महाकुंभ में सामने आए युवा विचार


बैतूल। डागा फाउंडेशन द्वारा आयोजित दो दिवसीय भारत भविष्य समारोह में लगभग 17 हजार युवक युवतियों ने भाग लिया था। युवाओं ने मेरे सपनों का भारत विषय पर बेबाकी से अपने विचार साझा किए। युवाओं के इस महाकुंभ में 90 फ़ीसदी युवाओं ने बैतूल जिले में हाईटेक सुविधाओं के विचार व्यक्त किए हैं। 100 प्रतिशत युवाओं की सोच है कि मेरे सपनों के बैतूल में गरीबी और अशिक्षा पूरी तरह खत्म हो, रोजगार की सुविधा उपलब्ध होना चाहिए।
डागा फाउंडेशन द्वारा जैन दादावाड़ी में भारत भविष्य कार्यक्रम का आयोजन किया गया था जिसमें 9 हजार 364 युवक व 7 हजार 600 युवतियां शामिल हुई थी। कार्यक्रम में शामिल हुए युवाओं को एक फार्मेट दिया गया था ताकि वे दिए गए देश ओर अपने शहर के विकास के विकल्पों पर अपनी सहमति देकर अपने सुझाव दें। फार्मेट में 100 प्रतिशत युवाओं ने बैतूल में मेडिकल कॉलेज, कृषि कॉलेज व नर्सिंग कॉलेज की मांग की है। मेरे सपनों का भारत और मेरे सपने के बैतूल की विचारधाराओं में 40 प्रतिशत युवा बेरोजगारी को सबसे बड़ी समस्या मानते हैं, 20 फीसदी युवाओं ने कहा कि उनके लिए महंगाई सबसे बड़ी समस्या है। भारत भविष्य कार्यक्रम में शामिल 20 फीसदी युवाओं ने भ्रष्टाचार को सबसे बड़ी समस्या बताया। 20 फीसदी युवाओं के मुताबिक ऑनलाइन एजुकेशन बड़ी समस्या है। जिले के इतिहास में पहली बार दो दिवसीय इस कार्यक्रम में बैतूल विधान सभा की हजारों बहनों और भाइयों ने हिस्सा लेकर अपने भविष्य और अपने क्षेत्र के विकास को लेकर ना ही बेबाकी से अपने विचार साझा किए बल्कि एक से बढ़कर एक सुझाव भी दिए। युवाओं द्वारा व्यक्त किए गए इन विचारों से यह साबित हो गया है कि भाजपा सरकार शिक्षा, स्वास्थ्य,रोजगार, भ्रष्टाचार समेत कई मोर्चों पर विफल रही है।भाजपा सरकार में महंगाई, बेरोजगारी व अपराध से आमजन त्रस्त है। भाजपा सरकार को जनता के हितों से कोई सरोकार नहीं है।


मेरे सपनों का भारत विषय पर युवाओं के सुझाव: –
भारत में बेरोजगारी गरीबी की समस्या दूर हो, औद्योगिक विकास विभिन्न मल्टीनेशनल कंपनी द्वारा निवेश होना चाहिए। सपनों का बैतूल महानगरों जैसी सुविधाओं युक्त होना चाहिए विभिन्न इंडस्ट्री व कॉलेज की सुविधा होना चाहिए।
चेतन मालवीय, कोसमी

मेरे सपनों के भारत में कहीं भी भ्रष्टाचार नहीं होना चाहिए, मेरे सपने का बैतूल में सभी शिक्षित हो शिक्षित लोग भारत की प्रगति में मदद करेंगे।
विनीता उइके, जामठी

मेरे सपनों का भारत ऐसा जहां महिलाएं सुरक्षित हो और सड़क पर स्वतंत्र रूप से चल सके। भारत में सबको समानता का अधिकार मिले। मेरे सपनों का बैतूल में ऑनलाइन एक्जाम सेंटर बने क्योंकि लड़कियों को दूसरे जिलों में एग्जाम देने जाने के लिए बहुत समस्याओं का सामना करना पड़ता है। प्रतियोगी परीक्षा के लिए।निशुल्क कोचिंग सेंटर हो।
दीक्षा पांडे, सोहागपुर।


मेरे सपनों के भारत में हर नागरिक शिक्षित और साक्षर हो, भारत के सभी नागरिकों को रोजगार के अवसर मिले। बैतूल में मेडिकल कॉलेज कोचिंग की सुविधा होनी चाहिए ताकि बच्चों को बाहर दूसरे शहरों में कॉलेज, कोचिंग के लिए ना जाना पड़े। सारी सुविधाएं हमारे शहर में रहेगी तो बच्चों को बाहर दूसरे शहरों में जाने की आवश्यकता नहीं रहेगी।
लक्ष्मी कुमरे, हथनाझिरी

हर नागरिक बराबर हो, उनकी जाति धर्म लिंग के आधार पर नहीं। जहां हर बच्चे को उच्च शिक्षा और स्वास्थ्य सेवाएं, उचित अधिकार, उनके सामाजिक पृष्ठभूमि के आधार पर नहीं।
स्नेहा परिहार गोठी कालोनी

मेरे सपनों के बैतूल में गरीबी और अशिक्षा पूरी तरह खत्म हो, रोजगार की सुविधा उपलब्ध होना चाहिए।
रजवंती उइके, रौंधा

एक अच्छी सरकार वही जो इमानदारी पूर्वक कार्य करें।
मेरे सपनों के बैतूल में स्कूल कॉलेज की शिक्षा उत्कृष्ट होना चाहिए।
पल्लवी बारस्कर, कुमारटेक

भारत में बेरोजगारी का बहुत बड़ा मुद्दा है, बैतूल में एडवांस एजुकेशन की व्यवस्था होना चाहिए। ग्रामीण क्षेत्रों में भी शिक्षा पर पूरा ध्यान देना चाहिए।
फिजा कुरैशी, कोठी बाजार

मेरे सपनों के भारत में सभी निरोगी, शिक्षित संपन्न व ईमानदार हो, मेरे सपनों का भारत ऐसा होना चाहिए जहां महिलाओं को सम्मान दिया जाए। बैतूल में स्वच्छता बनाए रखें हमारा बैतूल जिला मध्य प्रदेश का सबसे अच्छा जिला बने।
गुंजन मालवीय, जावरा

सपनों के भारत में बेरोजगारी जड़ से खत्म होना चाहिए बैतूल हर क्षेत्र में आगे रहे चाहे शिक्षा के क्षेत्र में हो कृषि चिकित्सा सभी में विकास होना चाहिए
सीमा धुर्वे, खेड़ला किला

हमारे सपने अधूरे ना हो बैतूल में गांव की लड़कियों को पूर्ण सुविधा नहीं मिल पाती आपके सहयोग से पूर्ण सुविधा के प्रयास हो।
एकवंती कवडे डुडा बोरगांव

सपनों का भारत शासकीय शिक्षा विभाग भ्रष्टाचार मुक्त होने चाहिए। स्वास्थ्य शिक्षा की उत्तम व्यवस्था होनी चाहिए। अपराध करने पर अपराधियों को तुरंत सजा मिलनी चाहिए। बैतूल में मेडिकल कॉलेज आने चाहिए, भ्रष्टाचार मुक्त होना चाहिए।
दीपांशु राय कोठी बाजार

मेरे सपने के भारत में हर प्रदेश हर जिले और हर शहर विकसित हो, जन समुदाय आत्मनिर्भर रहे और बेरोजगार का प्रतिशत 0 हो, सपनों का बैतूल बेरोजगारी से कोसों दूर रहे।
अजय दवंडे, भगूढाना

मेरे सपनों का भारत ऐसा होना चाहिए जहां हमारे देश का हर युवा शिक्षित हो और उसे रोजगार का अवसर प्राप्त हो। बैतूल शहर में अधिक से अधिक रोजगार के साधन उपलब्ध होना चाहिए जिससे हर युवा रोजगार से जुड़ सके।
अर्जुन शेषकर, नायक चारसी

देश का नाम पूरे विश्व में प्रथम स्थान होना चाहिए, मेरे बैतूल में सभी विद्यार्थियों का सपना पूरा होना चाहिए उन्हें भविष्य के बारे में क्या करें ना करें वह समझना चाहिए।
विजय प्रकाश शुक्ला मिलानपुर

हर एक नागरिक को समान अधिकार होना चाहिए ।सभी युवाओं को रोजगार की कमी नहीं होना चाहिए, धर्म के नाम पर राजनीति ना हो।
लोकेश मंडलेकर सुनार खापा

सपनों के भारत में सभी को समानता का अधिकार भेदभाव नहीं बैतूल जिले में निशुल्क स्कूल जिससे बच्चे पढ़ाई से वंचित नहीं रह सके।
अनुज दाबड़े गेंदा चौक बैतूल

राहुल गांधी प्रधानमंत्री होना चाहिए जो भारत का सपना पूरा कर सके। कमलनाथ मुख्यमंत्री होना चाहिए ताकि बैतूल में मेडिकल कॉलेज का सपना पूरा हो सके।
अमन बंजारे, ग्राम जावरा


भारत में जन सामान्य के जीवन स्तर सुधारने के सार्थक प्रयास। सपनों का बैतूल, शिक्षा, स्वास्थ्य, सुविधाओं उद्योगों के विस्तारीकरण, आधारभूत संरचना को सुधारा जाए।
अंकित राठौर खेड़ी सावलीगढ़

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button