Accident: अज्ञात वाहन की टक्कर में घायल युवक की नागपुर ले जाते समय हुई मौत

Accident News: बैतूल। बैतूल जिले के अंतर्गत आने वाले पाथाखेड़ा तिराहा चौराहे पर अज्ञात वाहन की टक्कर से एक व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गया। उसे जिला अस्पताल बैतूल में भर्ती कराया गया था जहां पर हालत गंभीर होने के कारण उसे परिजन नागपुर ले जा रहे थे पर रास्ते में ही उसकी मौत हो गई । पुलिस ने  जिला अस्पताल में पोस्टमार्टम कराने के बाद उसका शव परिजनों को सौंप दिया गया है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार विजय पिंगले उम्र 40 वर्ष निवासी पाटाखेड़ा को शनिवार शाम 6 से 7 बजे के आसपास पाथाखेड़ा तिराहा चौराहे के पास अज्ञात वाहन ने  टक्कर मार दी । जिसमें युवक गंभीर रूप से घायल हो गया था ।घटना के बाद राहगीरों ने तत्काल युवक को घोड़ाडोंगरी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया था जहां पर प्राथमिक उपचार के बाद देर रात 108 एंबुलेंस की सहायता से जिला अस्पताल बैतूल रिफर कर दिया गया था।   युवक की हालत अधिक गंभीर होने के कारण परिजन उसको नागपुर ले जा रहे थे लेकिन पांढुर्ना के पास  उसकी मौत हो गई।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button