Sone Ka Bhav: सोना और सस्ता हुआ, जानिए आज 10 ग्राम सोने के भाव क्या रहे

Gold price Today: देश में लगातार दूसरे दिन सोने के दामों में गिरावट दर्ज की गई है। बुधवार 13 सितंबर को भारतीय सर्राफा बाजार लाल निशान के साथ खुला। सोने की कीमतों में 100 रुपये प्रति दस ग्राम की गिरावट दर्ज की गई तो वहीं चांदी का भाव 400 रुपये प्रति किग्रा कम हो गया।
भारत में 22 कैरेट सोने की कीमत गिरकर 53,873 रुपये प्रति 10 ग्राम और 24 कैरेट वाला सोना 58,770 रुपये प्रति दस ग्राम के भाव पर बिक रहा है। दोनों मूल्यवान धातुओं में ऊंचे दामों पर ग्राहकी का समर्थन नहीं मिल रहा है, इसकी वजह और अंतरराष्ट्रीय बुलियन वायदा मार्केट में सोना कैडबरी छह डालर घटकर 1924 डालर प्रति औंस रह जाने का प्रभाव भी मार्केट में देखा गया।
मंगलवार को इंदौर में सोना कैडबरी आंशिक टूटकर 60575 रुपये प्रति दस ग्राम और चांदी भी आंशिक घटकर 72650 रुपये प्रति किलो रह गई। ज्वेलर्स का मानना है कि फिलहाल बाजार में गहनों में कारोबार बेहद सुस्त बना हुआ है। श्राद्धपक्ष के बाद ही बाजार में ग्राहकी का महौल देखने को मिल सकता है।




