Accident : पिकअप ने बाइक काे टक्कर मारी, बाइक चालक की अस्पताल में मौत

Betul News : बैतूल। जिले के ग्राम पांढरा के पास शुक्रवार रात में पिकअप ने बाइक को टक्कर मार दी। इससे बाइक चालक गंभीर रूप से घायल हो गया। उसे उपचार के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया था जहां उसकी मौत हो गई। पुलिस ने शनिवार को जिला अस्पताल में पोस्टमार्टम कराने के बाद शव परिजनों को सौंपकर जांच प्रारंभ कर दी है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार ग्राम शोभापुर निवासी बलदेव पिता जंगली धुर्वे उम्र 42 वर्ष शनिवार रात में अपनी पत्नी को बाइक से शोभापुर से मायके पांढरा गांव छोड़ने के लिए गया था। जब वह वापस अपने घर शोभापुर आ रहा था तब रास्ते में बाइक को पिकअप ने टक्कर मार दी।बलदेव गंभीर रूप से घायल हो गया।
राहगीरों ने उसे घोड़ाडोंगरी के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया जहां पर प्राथमिक उपचार करने के बाद 108 एंबुलेंस की सहायता से देर रात उसे जिला अस्पताल बैतूल रेफर कर दिया गया था। उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई ।




